Asia Cup t20 2025: इस बार एशिया कप में कई ऐसे बड़े नाम हैं, जो अपनी टीम के लिए खेलते हुए नजर नहीं दिखेंगे। कुछ खिलाड़ियों ने टी20i क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, तो कई को टीम ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। आइए उनके ऊपर नजर डालते हैं।
एशिया कप का धमाकेदार आगाज 9 सितंबर 2025 से होने जा रहा है। टी20 फॉर्मेट में यूएई में आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को खेला जाएगा। इस दौरान कुल 8 टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। इसके अलावा भारत और पाकिस्तान का मुकाबला भी 14 सितंबर को दुबई में खेला जाना है। लेकिन, इस बार इस एशिया कप में कुछ बड़े नाम नहीं हैं। आइए उन 5 नामों के बारे में जानते हैं, जो इस साल टीम के साथ नहीं हैं...
विराट कोहली (भारत)
विराट कोहली एशिया कप टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 9 मैचों में 85.80 की औसत से 429 रन बनाए हैं। लेकिन इस बार टीम इंडिया उनके बिना खेलेगी, क्योंकि विराट टी20i से रिटायर हो चुके हैं। विराट ने भारतीय टीम के लिए साल 2012 से एशिया कप खेल रहे थे, लेकिन इस बार वो अब टीम के साथ नहीं होंगे। इस बड़े खिलाड़ी की कमी भारत को जरूर खलने वाली है। विराट ने टीम इंडिया के लिए 125 टी20i मैचों में 48.70 की औसत से 4188 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 38 अर्धशतक शामिल हैं।
रोहित शर्मा (भारत)
रोहित शर्मा टीम इंडिया के लिए एक बहुत बड़े कप्तान और लीडर रहे हैं, लेकिन इस बार वो एशिया कप में भारत के लिए खेलने नहीं उतरेंगे। उन्होंने भी टी20i क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। साल 2024 आईसीसी मेंस टी20i वर्ल्ड कप फाइनल में ही उन्होंने रिटायरमेंट ले लिया था। रोहित ने भी साल 2012 से एशिया कप खेला और इस दौरान वो दो बार टी20i फॉर्मेट 2016 और 2022 में 9 मैचों में 271 रन बनाए। रोहित के जाने से भारत को एक बड़ा झटका जरूर लगा है। भारत के लिए रोहित शर्मा ने 159 टी20i मैचों में 31.35 की औसत से 4231 रन बनाए हैं, जिसमें 4 शतक और 32 अर्धशतक शामिल हैं।
मोहम्मद रिजवान (पाकिस्तान)
एशिया कप टी20 में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पाकिस्तानी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान भी इस बार अपनी टीम के लिए खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। पाकिस्तान क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने रिजवान को टीम में जगह देने से इनकार कर दिया। उनकी जगह पर टीम में युवाओं को मौका मिला है। रिजवान ने पाकिस्तान के लिए टी20 एशिया में 6 मैचों में 281 रन बनाए हैं। साल 2022 में उन्होंने कमाल का क्रिकेट खेला था और टीम को फाइनल तक ले गए थे, लेकिन इस बार वो बाहर रहेंगे। रिजवान ने 106 मैचों में 46.77 की औसत से 3414 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 1 शतक और 30 अर्धशतक निकले हैं।
ये भी पढ़ें- Ind vs Pak 2025: टीम इंडिया को इन 5 यंग पाकिस्तानी प्लेयर्स से रहना होगा सतर्क
बाबर आजम (पाकिस्तान)
मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम की जोड़ी ने पाकिस्तान टीम के लिए कई बड़े योगदान दिए हैं। दोनों ने साल 2022 में दुबई में ही भारत के खिलाफ बिना बिना खोए मैच जीत लिया था। लेकिन, इस बार रिजवान ने साथ बाबर भी टीम का हिस्सा नहीं हैं। बाबर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान भी रहे हैं, लेकिन उनके हालिया फॉर्म के चलते उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। उनकी जगह पर टीम में युवाओं को मिला है। बाबर ने पाकिस्तान के लिए 128 टी20i मैचों में 39.84 की औसत से 4223 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 36 अर्धशतक लगाया। उनका बेस्ट व्यक्तिगत स्कोर 122 रन रहा है।
ये भी पढ़ें- एशिया कप टी20i में रनों की झड़ी लगाने वाले 5 धाकड़ बल्लेबाज, इस बार नहीं दिखेंगे ये 3 बड़े नाम
