India vs Pakistan Match: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाक के मैच पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। दोनों टीमों के मुकाबले क्रिकेट के सबसे बड़े ग्लोबल इवेंट बन चुके हैं। इतिहास के टॉप-10 सबसे ज्यादा देखे गए मैचों में 6 मुकाबले भारत-पाक के ही शामिल हैं।
T20 World Cup 2026 India vs Pakistan: क्रिकेट के शौकीनों के लिए भारत-पाकिस्तान मुकाबले हमेशा स्पेशल होते हैं, लेकिन इस बार टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने इंडिया से खेलने से मना कर दिया है, जो फैंस के लिए तगड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि जब भी दोनों टीमें भिड़ते हैं, तो दुनियाभर के करोड़ों क्रिकेट फैंस इसे देखने के लिए स्क्रीन पर टिक जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अब तक के सबसे ज्यादा देखे गए टॉप-10 क्रिकेट मैचों में 6 भारत-पाक के ही मुकाबले हैं। आइए जानते हैं, कौन से मैचों ने रिकॉर्ड बनाया और क्यों भारत-पाक मुकाबले इतने खास हैं।
भारत vs श्रीलंका: वर्ल्ड कप फाइनल 2011
2011 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया। इसे अब तक का सबसे ज्यादा देखा गया मैच माना जाता है। कुल 55.8 करोड़ लोगों ने इस मैच को टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देखा।
भारत vs पाकिस्तान: WC सेमीफाइनल 2011
2011 वर्ल्ड कप का भारत-पाक सेमीफाइनल क्रिकेट इतिहास का सबसे ज्यादा देखे गए मैचों में से एक है। इसे 49.5 करोड़ लोगों ने देखा। दोनों टीमों के फैंस का जुनून और वर्ल्ड कप का दबाव इस मैच को ग्लोबल इवेंट बना देता है।
भारत vs पाकिस्तान: चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल 2017
2017 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने थे। इस मैच को 40 करोड़ लोगों ने देखा। मैच का रोमांच, ओवरों की हाई-एड्रेनालाईन लड़ाई और फाइनल का रोमांच इसे यादगार बनाते हैं।
भारत vs पाकिस्तान: चैंपियंस ट्रॉफी ग्रुप मैच 2017
चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में ग्रुप स्टेज का भारत-पाक मुकाबला भी बेहद पॉपुलर था। इसे 32.4 करोड़ दर्शकों ने देखा। शुरुआती दौर में ही इस मुकाबले ने दर्शकों का ध्यान खींचा और टूर्नामेंट की धमक बढ़ाई।
भारत vs पाकिस्तान: वर्ल्ड कप ग्रुप मैच 2015
2015 वर्ल्ड कप का भारत-पाक ग्रुप मैच 31.3 करोड़ लोगों ने देखा। टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में ही इतनी बड़ी व्युअरशिप यह दिखाती है कि भारत-पाक मुकाबले को फैंस हमेशा से हाई वॉचिंग गेम मानते हैं।
भारत vs साउथ अफ्रीका: वर्ल्ड कप ग्रुप मैच 2015
वर्ल्ड कप 2015 में भारत-साउथ अफ्रीका का ग्रुप मैच भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रहा। इसे 30 करोड़ लोगों ने देखा। मैच का रोमांच और दोनों टीमों का मुकाबला इसे यादगार बनाती है।
भारत vs ऑस्ट्रेलिया: WC फाइनल 2023
2023 वर्ल्ड कप का भारत और ऑस्ट्रेलिया फाइनल भी बड़ी संख्या में दर्शकों ने देखा। इस मैच को 30 करोड़ लोगों ने देखा था। मैच का रोमांच काफी ज्यादा था। हालांकि, इसमें भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था।
भारत vs पाकिस्तान: वर्ल्ड कप ग्रुप मैच 2019
साल 2019 वर्ल्ड कप का भारत और पाकिस्तान ग्रुप मुकाबला 27.3 करोड़ लोगों ने देखा। दर्शकों का रोमांच और दोनों टीमों के बीच हाई टेंशन ने इसे बेहद चर्चित मैच बना दिया।
भारत vs पाकिस्तान: T20 WC ग्रुप मैच 2021
टी-20 वर्ल्ड कप 2021 का भारत-पाकिस्तान का मुकाबला 16.7 करोड़ लोगों ने देखा था। छोटे फॉर्मेट में भी दोनों टीमों के मैच का ग्लोबल इंट्रेस्ट कम नहीं हुआ।
भारत vs न्यूज़ीलैंड: WTC फाइनल 2021
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021 का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। इसे 13.6 करोड़ लोगों ने देखा। टेस्ट फॉर्मेट के बावजूद मैच की पॉपुलैरिटी दिखाती है कि क्रिकेट फैंस किसी भी मुकाबले को बड़े पैमाने पर देख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- पाकिस्तान ही नहीं, ये 4 टीमें भी कर चुकी हैं क्रिकेट वर्ल्ड मैच का बायकॉट, एक नाम बेहद चौंकाने वाला
इसे भी पढ़ें- T20 World Cup 2026: भारत से मैच न खेल खुद के पैर पर कुल्हाड़ी मार रहा पाकिस्तान? 5 नुकसान झेल नहीं पाएगा
