Top 5 Batters of Asia Cup 2025: एशिया कप में इस बार वैसे तो रनों की ज्यादा बरसात देखने को नहीं मिली है। दुबई और अबु धाबी में ज्यादा गेंदबाजों को मदद मिली है। लेकिन, उसके बावजूद भी कुछ बल्लेबाजों ने अपने बल्ले का जलवा दिखाया है। 

Most runs in Asia Cup T20 2025: एशिया कप 2025 अब फाइनल की ओर आ चुका है। भारत और पाकिस्तान के बीच 28 सितंबर को फाइनल मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस एशिया में अब तक कई ऐसे बल्लेबाज रहे हैं, जिनके बल्ले से रनों की बरसात हुई है। मैदान पर बल्लेबाजों ने जमकर चौके और छक्के लगाए हैं। अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी ने तो 5 गेंदों पर 5 छक्के भी लगा दिए। इसी बीच आज हम आपको उन 5 बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने एशिया कप 2025 में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। इस सूची में सारे विस्फोटक बल्लेबाजों का नाम है।

अभिषेक शर्मा (भारत)

एशिया कप 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज टीम इंडिया के अभिषेक शर्मा हैं। अभिषेक ने 5 मैचों में 49.60 की औसत और 206.66 की स्ट्राइक रेट से 248 रन बनाए हैं। बाएं हाथ के इस धाकड़ बल्लेबाज ने 2 अर्धशतक लगाए हैं। इस दौरान उनका हाइएस्ट व्यक्तिगत स्कोर 75 रन है। अभिषेक ने 23 चौके और 17 छक्के मारे हैं।

सैफ हसन (बांग्लादेश)

दूसरे नंबर पर बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज सैफ हसन का नाम है। सैफ ने 4 मैचों की 4 पारियों में 44.50 की औसत और 128.05 की स्ट्राइक रेट से 178 रन बनाए हैं। सैफ ने अपने बल्ले से 2 अर्धशतक भी लगाया है। इस दौरान उनका हाईएस्ट व्यक्तिगत स्कोर 69 रन है। उन्होंने 8 चौके और 12 छक्के लगाए हैं।

साहिबजादा फरहान (पाकिस्तान)

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान का नाम तीसरे नंबर पर आता है। फरहान ने अब तक 6 मैचों की 6 पारियों में 26.66 की औसत और 107.38 की स्ट्राइक रेट से 160 रन बनाए हैं। इस बल्लेबाज ने इस एशिया कप में 1 अर्धशतक लगाया है, जिसमें उनका हाइएस्ट व्यक्तिगत स्कोर 58 रन है। फरहान के बल्ले से 9 चौके और 8 छक्के निकले।

और पढ़ें- India vs Sri Lanka: भारत चाहता है पूरी सीरीज में अजेय रहना, लेकिन…

पथूम निसंका (श्रीलंका)

चौथे नंबर पर श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज पथूम निसंका का नाम आता है, जिन्होंने 5 मैचों की 5 पारियों में 30.80 की औसत और 146.66 की स्ट्राइक रेट से 154 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले हैं। इस खिलाड़ी ने बल्ले से 16 चौके और 5 छक्के मारे हैं। निसंका का सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 68 रन रहा है।

तौहीद हृदोय (बांग्लादेश)

एशिया कप 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पांचवें नंबर पर तौहीद हृदोय का नाम है। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने बांग्लादेश के लिए 6 मैचों की 6 पारियों में 27.80 का औसत और 113.93 की स्ट्राइक रेट से 139 रन बनाए हैं। तौहीद ने अपनी बल्लेबाजी में कुल 6 चौके और 3 छक्के लगाए हैं। इस दौरान उन्होंने 1 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 58 रन है।

और पढ़ें- PAK vs BAN Asia Cup 2025: कल का मुकाबला कौन जीता?