U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में भारतीय ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ 55 गेंदों में विस्फोटक शतक जड़ा। कप्तान आयुष म्हात्रे ने भी 53 रन बनाए। दोनों की साझेदारी से भारत ने 20 ओवर में 167/2 का मजबूत स्कोर बनाया।
हरारे: अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय ओपनर वैभव सूर्यवंशी के बल्ले ने जमकर कहर बरपाया। वैभव ने धुरंधर अंदाज में खेलते हुए 80 गेंद में 175 रन की पारी खेली। उन्होंने 55 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। 32 गेंदों में अर्धशतक पूरा करने वाले सूर्यवंशी को शतक तक पहुंचने में सिर्फ 23 और गेंदें लगीं। इंग्लैंड के स्पिनर फरहान अहमद के 17वें ओवर में तीन छक्के और एक चौका लगाकर 90 के स्कोर पर पहुंचे वैभव ने राल्फी आर्बर्ट की गेंद को कवर की ओर खेलकर सिंगल लिया और अपना शतक पूरा किया। वैभव ने 55 गेंदों में 8 चौकों और 8 छक्कों की मदद से यह शतक बनाया। 175 रन में वैभव सूर्यवंशी ने 15 चौके और 15 छक्कों क बरसात की।
बता दें, अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में एक ही पारी के दम पर वैभव सूर्यवंशी टॉप रन स्कोरर बन गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ 175 रन बनाकर वैभव पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। बता दें, उन्होंने सात पारियों में 439 रन बनाए।
वैभव के शतक और कप्तान आयुष म्हात्रे के अर्धशतक की बदौलत, इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। खबर लिखे जाने तक भारत ने 31 ओवर में 3 विकेट खोकर 286 रन बना लिए हैं। क्रीज पर वेदांत त्रिवेदी और विहान मल्होत्रा हैं।
शुरुआत में झटका, फिर धुआंधार पिटाई
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को चौथे ओवर में ही झटका लगा। सेमीफाइनल में अफगानिस्तान के खिलाफ शतक जड़ने वाले मलयाली खिलाड़ी एरॉन जॉर्ज ने दो चौकों के साथ शुरुआत तो की, लेकिन 11 गेंदों में 9 रन बनाकर एलेक्स ग्रीन की गेंद पर बेन मेस को कैच थमा बैठे। हालांकि, दूसरे विकेट के लिए वैभव और आयुष म्हात्रे ने मिलकर धुआंधार बल्लेबाजी की और आठवें ओवर में भारत का स्कोर 50 के पार पहुंचा दिया। आयुष म्हात्रे ने इंग्लैंड के सबसे सफल गेंदबाज और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले मैनी लम्स्डेन को छक्का मारकर भारत को 50 के पार पहुंचाया। शुरुआत में 23 गेंदों पर 24 रन बनाने वाले वैभव ने जेम्स मिंटो के नौवें ओवर में तीन चौके और एक छक्का लगाकर टॉप गियर में आ गए और भारत की रन गति तेज हो गई।
ग्यारहवें ओवर में वैभव ने 32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से यह मुकाम हासिल किया। इसके बाद, फरहान अहमद के पंद्रहवें ओवर में दो छक्के जड़ने वाले वैभव ने उन्हीं के सत्रहवें ओवर में 3 छक्के और एक चौका लगाकर 90 के स्कोर को पार किया। कप्तान आयुष म्हात्रे, जिन्होंने एलेक्स ग्रीन को छक्का मारकर 50 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, अगली ही गेंद पर एक और छक्का मारने की कोशिश में कैच आउट हो गए। इससे पहले, भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।
इंग्लैंड अंडर-19 प्लेइंग इलेवन: बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूर्स, बेन मेस, थॉमस रियू (कप्तान), कालेब फाल्कनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लम्स्डेन, एलेक्स ग्रीन।
भारत अंडर-19 प्लेइंग इलेवन: एरॉन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिग्यान कुंडू, आर.एस. अंब्रीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन।
