IND vs SA ODI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे रांची में खेला जाएगा। विराट कोहली भी भारतीय जर्सी में नजर आने वाले हैं। उनके सामने सचिन तेंदुलकर का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा। मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर डेढ़ बजे होगी।
India vs South Africa, 1st ODI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 30 नवंबर को रांची में खेला जाएगा। मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर डेढ़ बजे से होगा, जबकि टॉस आधे घंटे पहले होगा। करीब 1 महीने बाद फिर से ब्लू जर्सी में विराट कोहली नजर आने वाले हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरा उनके लिए खास नहीं रहा था, आखिरी वनडे में नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलकर फॉर्म में लौटने का संकेत दे दिया था। अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच इतिहास रचने का मौका है। एमएस धोनी के घर में 1 शतक लगाते ही सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।
सचिन के रिकॉर्ड से 1 शतक दूर विराट
विराट कोहली ने अभी तक साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे में कुल 5 शतक लगाए हैं। वहीं, सचिन तेंदुलकर के नाम भी 5 शतक दर्ज है। ऐसे में रांची में होने वाले वनडे मुकाबले में उनके बल्ले से शतक आता है, तो वो मास्टर ब्लास्टर को पीछे छोड़कर आगे निकल जाएंगे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दोनों दिग्गज बल्लेबाजों का प्रदर्शन लाजवाब रहा है। सचिन ने 57 मैचों की 57 पारियों में 35.73 की औसत से 2001 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 200* रहा है।
और पढ़ें-IND vs SA वनडे में शतकों की झड़ी लगाने वाले 5 बल्लेबाज
साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोहली के विराट आंकड़े
वहीं, साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोहली के आंकड़े विराट हैं। इस टीम के सामने जब भी वो उतरते हैं, तब एक नया इतिहास लिखते हैं। 2010 से लेकर 2023 तक उन्होंने 31 मैचों की 29 इनिंग्स में 65.39 की औसत से 1504 रन बनाए हैं। वो 6 बार नॉट आउट रहे हैं। उन्होंने 5 शतक और 8 अर्धशतक भी लगाया है। उनके बल्ले से 121 चौके और 17 छक्के निकले हैं। उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 160* रहा है।
विराट इन 2 खिलाड़ियों की कर लेंगे बराबरी
इसके अलावा विराट कोहली यदि रांची में 1 शतक लगा देते हैं, तो सिर्फ सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड ही नहीं टूटेगा, बल्कि साउथ अफ्रीका के 2 बल्लेबाजों की बराबरी भी कर लेंगे। विराट अभी तक भारत बनाम साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज में 5 शतक लगाए हैं। वहीं, क्विंटन डी कॉक और एबी डिविलियर्स ने 6-6जड़े हैं। ऐसे में वो 1 शतक और लगाते हैं, तो दोनों की बराबरी करेंगे और तीसरे ज्वाइंट नंबर वन बल्लेबाज बन जाएंगे।
और पढ़ें- IND vs SA: क्या ऋतुराज गायकवाड़ पहला वनडे खेलेंगे? भारतीय कप्तान ने दिया बड़ा अपडेट
