MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • टीम इंडिया हार गई...लेकिन Virat Kohli ने बना डाले 4 भयानक रिकॉर्ड, आंकड़े देख हिल जाएंगे

टीम इंडिया हार गई...लेकिन Virat Kohli ने बना डाले 4 भयानक रिकॉर्ड, आंकड़े देख हिल जाएंगे

Virat Kohli New Records: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में विराट कोहली का बल्ला एक बार फिर गरजा और जबरदस्त अंदाज में शतक जमाया। इंदौर में टीम इंडिया को 41 रनों से हार का सामना करना पड़ा। किंग के बल्ले से भयानक 4 रिकॉर्ड बने। 

2 Min read
Author : Shivansh Shekhar
Published : Jan 18 2026, 10:59 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
विराट कोहली के 4 नए रिकॉर्ड्स
Image Credit : AFP

विराट कोहली के 4 नए रिकॉर्ड्स

इंदौर में खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया के लिए विराट कोहली अकेले लड़े और शानदार अंदाज में शतक जड़ दिया। उन्होंने 108 गेंदों पर 124 रनों की पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 3 छक्के लगाए। उनकी पारी देख ऐसा लग रहा था, कि वो मैच में भारतीय टीम को जीत दिला सकते हैं। उनके खड़े रहते हुए भारत पूरी तरह से मैच में बना हुआ था, मगर दूसरे बल्लेबाजों का अंत में साथ नहीं मिलने के चलते मैच हाथ से निकल गया। हार के बावजूद किंग कोहली ने 4 भयानक रिकॉर्ड बना दिए।

25
न्यूजीलैंड के खिलाफ अधिक शतक
Image Credit : AFP

न्यूजीलैंड के खिलाफ अधिक शतक

टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने शतक लगाकर सबसे पहला रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के खिलाफ ही बना दिया। वो अब कीवी के सामने 50-50 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनके नाम कुल 7 शतक हो चुके हैं। इस मामले में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 6 शतक न्यूजीलैंड के खिलाफ मारे थे। सचिन तेंदुलकर और सनथ जयसूर्या 5-5 को पहले पीछे छोड़ चुके थे।

35
सिंगल विरोधी के सामने अधिक शतक
Image Credit : AFP

सिंगल विरोधी के सामने अधिक शतक

विराट कोहली का दूसरा भयानक रिकॉर्ड सामने वाले विरोधी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक जड़ने का है। विराट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 7वां वनडे शतक जड़ा है। वो अब इस सूची में तीसरे नंबर पर कीवी को लाए हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी 7 लगा चुके हैं। वहीं, सबसे ज्यादा श्रीलंका के खिलाफ 10, वेस्टइंडीज के खिलाफ 9 और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 शतक जड़े हैं।

45
तीनों फॉर्मेट में कीवी के सामने अधिक रन
Image Credit : AFP

तीनों फॉर्मेट में कीवी के सामने अधिक रन

न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी20i) में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर आ चुके हैं। उन्होंने इस टीम के खिलाफ अब तक 3153* रन बना लिए हैं। इस मामले में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वहीं, कोहली से आगे सचिन तेंदुलकर का नाम है, जिन्होंने न्यूजीलैंड के सामने 3345 रन बनाए हैं।

55
नंबर 3 पर सबसे ज्यादा रन
Image Credit : AFP

नंबर 3 पर सबसे ज्यादा रन

विराट कोहली ने चौथा भयानक रिकॉर्ड नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए बना दिया है। वो अब इस सूची में टॉप पर पहुंच चुके हैं। उनके बल्ले से इस पोजीशन पर 12666* रन निकल चुके हैं। इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पोंटिंग ने तीन नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 12662 रन बनाए थे। वहीं, तीसरे पर कुमार संगकारा का नाम आता है जिन्होंने 3 नंबर पर बल्लेबाजी करके 9747 रन बनाए।

About the Author

SS
Shivansh Shekhar
शिवांश शेखर। डिजिटल मीडिया में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़े हैं। इनको ऑटो और खेल बीट पर इंट्रेस्ट है। पूर्व में दैनिक जागरण के डिजिटल मीडिया, स्पोर्टस कीडा में भी काम कर चुके हैं। इनके पास पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री है। खेल-धर्म के साथ इनको ऑटो फील्ड पर लिखने की रुचि है। इनसे shivansh.shekar@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
क्रिकेट समाचार
विराट कोहली

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Who Won Yesterday’s Cricket Match, PAK vs USA T20 WC 2026: कल का मैच कौन जीता? Highlights और Result
Recommended image2
PAK vs USA T20 WC 2026: अमेरिका से दो साल बाद हिसाब बराबर, पाकिस्तान ने 32 रनों से हराया
Recommended image3
'अब तक का बेस्ट यंग प्लेयर', वैभव सूर्यवंशी के खेल पर फिदा दुनिया का सबसे दिग्गज क्रिकेटर
Recommended image4
PAK vs USA T20 WC 2026 Today Match: टॉस पलट सकता है पूरा मैच, बारिश बिगाड़ सकता है गेम
Recommended image5
नामीबिया के खिलाफ टीम इंडिया के प्लेइंग XI में शामिल हो सकता है यह दिग्गज क्रिकेटर
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved