MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • Virat Kohli Records: IPL 2026 में विराट कोहली बना सकते हैं 7 महारिकॉर्ड

Virat Kohli Records: IPL 2026 में विराट कोहली बना सकते हैं 7 महारिकॉर्ड

विराट कोहली इस बार IPL में कई बड़े रिकॉर्ड्स बनाने की दहलीज पर हैं। IPL में 9000 रन, एक ही टीम के लिए 10000 रन और चिन्नास्वामी स्टेडियम में 4000 रन जैसे वर्ल्ड रिकॉर्ड्स उनके निशाने पर हैं।

2 Min read
Author : Ganesh Mishra
Published : Mar 23 2026, 08:58 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
1. IPL में 9000 रन
Image Credit : X/@KohliSensation

1. IPL में 9000 रन

विराट कोहली को IPL में 9000 रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी बनने के लिए सिर्फ 339 रनों की जरूरत है। कोहली ने 267 मैचों में 8661 रन बनाए हैं और वह सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में टॉप पर हैं।
27
2. एक टीम के लिए 10000 रन
Image Credit : X/@Trend_VKohli

2. एक टीम के लिए 10000 रन

विराट ने RCB के लिए 282 T20 मैचों में 9085 रन बनाए हैं। अगर वह इस सीजन में 915 रन बना लेते हैं, तो वह किसी एक टीम के लिए 10000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।
37
3. एक देश में 10000 T20 रन
Image Credit : Getty

3. एक देश में 10000 T20 रन

कोहली ने भारत में 284 T20 मैच खेले हैं और 9704 रन बनाए हैं। 2026 के IPL में 296 रन बनाते ही वह किसी एक देश में 10000 T20 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे।
47
4. एक टीम के लिए 300 छक्के
Image Credit : ANI

4. एक टीम के लिए 300 छक्के

विराट IPL की शुरुआत से ही RCB के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने अब तक 267 मैचों में 291 छक्के लगाए हैं। इस साल 9 छक्के लगाते ही वह IPL में एक टीम के लिए 300 छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।
57
5. T20 में 14000 रन
Image Credit : Getty

5. T20 में 14000 रन

विराट ने दिल्ली, भारत और RCB के लिए कुल 414 T20 मैच खेले हैं, जिसमें 13543 रन बनाए हैं। इस IPL में 457 रन बनाते ही वह T20 में 14000 रन बनाने वाले भारत के पहले और दुनिया के 5वें बल्लेबाज बन जाएंगे। वह गेल, पोलार्ड, एलेक्स हेल्स और वॉर्नर की लिस्ट में शामिल हो जाएंगे। T20 में सबसे ज्यादा रन (14562) का रिकॉर्ड गेल के नाम है। कोहली को उनका रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 1020 रन और चाहिए।
67
6. एक स्टेडियम में 4000 रन
Image Credit : Getty

6. एक स्टेडियम में 4000 रन

विराट इस साल चिन्नास्वामी स्टेडियम में कम से कम 5 मैच खेलेंगे (अगर टीम फाइनल में पहुंचती है तो 7 मैच)। कोहली को चिन्नास्वामी में 4000 T20 रन पूरे करने के लिए 382 रनों की जरूरत है। यह मुकाम हासिल करते ही वह एक स्टेडियम में 4000 T20 रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।
77
7. एक स्टेडियम में सबसे ज्यादा T20 शतक
Image Credit : X/imVkohli

7. एक स्टेडियम में सबसे ज्यादा T20 शतक

कोहली ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में 109 T20 मैचों में 4 शतक लगाए हैं। 2026 के IPL में एक शतक लगाते ही वह क्रिस गेल के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। गेल के नाम ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में 5 शतकों का रिकॉर्ड है। अगर कोहली 2 शतक लगा देते हैं, तो वह एक ही स्टेडियम में सबसे ज्यादा T20 शतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना देंगे।

About the Author

GM
Ganesh Mishra
गणेश कुमार मिश्रा। 2009 से पत्रकारिता जगत में एक्टिव हैं। इनके पास 16 साल से ज्यादा का अनुभव। जुलाई, 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री ली है। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, बिजनेस, एंटरटेनमेंट और फीचर स्टोरीज में काम करना पसंद। ये राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नई दुनिया (जागरण ग्रुप) जैसे मीडिया संस्थानों में डेस्क और रिपोर्टिंग का काम कर चुके हैं।
आईपीएल
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
RCB Ticket Price: RCB का मैच देखना हुआ महंगा, जानें कितना हो गया टिकट का दाम?
Recommended image2
IPL में फ्लॉप तो World Cup 2027 से आउट! 20 खिलाड़ियों के लिए 'करो या मरो' वाली कंडीशन
Recommended image3
Virat Kohli-Rohit Sharma से लेकर Ravindra Jadeja तक, IPL 2026 के 8 बड़े स्टार
Recommended image4
IPL शुरू होने से पहले RCB-SRH और DC को झटका, कई स्टार खिलाड़ी चोट के कारण बाहर!
Recommended image5
दिनेश कार्तिक के बाद एक और क्रिकेटर के घर आई गुड न्यूज, पैदा हुआ Baby Boy
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved