विराट कोहली ने अपना 36वां जन्मदिन परिवार के साथ सादगी से घर पर मनाया। बेटे अकाय के साथ यह उनका पहला जन्मदिन था। बाद में अनुष्का संग डोसा का लुत्फ़ उठाया।

स्पोर्ट्स डेस्क: मंगलवार, 5 नवंबर 2024 को विराट कोहली ने अपना 36वां जन्मदिन मनाया। इस बार का जन्मदिन उनका और खास था, क्योंकि उनके बेटे अकाय कोहली ने पहली बार अपने पापा का जन्मदिन मनाया। गुरुवार को एक इवेंट के दौरान विराट कोहली ने गौरव कपूर के साथ बातचीत में यह बताया किया कि उनका 36 वां जन्मदिन कैसा बीता। विराट ने कहा कि यह इतने सालों में शायद उनका सबसे शांत और सबसे अच्छा जन्मदिन था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फैंसी रेस्टोरेंट नहीं बल्कि घर में विराट ने मनाया जन्मदिन

ट्विटर (X) पर Tanuj Singh नाम से बने हैंडल पर विराट कोहली का एक वीडियो शेयर किया गया है। दरअसल, विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले मुंबई में एक बैंक के कार्यक्रम में पहुंचे थे। इसमें किंग कोहली स्टाइलिश ब्राउन कलर के फॉर्मल्स पहने नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में विराट कोहली से जब गौरव कपूर ने उनके बर्थडे सेलिब्रेशन के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि इतने सालों में शायद यह मेरा सबसे शांत जन्मदिन था। घर पर सिर्फ अनुष्का और हमारे दो बच्चे थे। यह बहुत आरामदायक था।

Scroll to load tweet…

बर्थडे के बाद डोसा खाने पहुंचे विराट और अनुष्का

इसके अलावा विराट कोहली और अनुष्का शर्मा हाल ही में मुंबई के एक फेमस डोसा रेस्टोरेंट में पहुंचे। दोनों ने बेन्ने डोसा को टेस्ट लिया। रेस्टोरेंट से दोनों की तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें अनुष्का व्हाइट टी-शर्ट और ऊपर से ब्लैक शर्ट पहने नजर आ रही हैं और ब्लैक कलर की टोपी लगाई हैं। वहीं, विराट भी उन्हीं की तरह व्हाइट शर्ट और ब्लैक कैप पहने नजर आ रहे हैं। बता दें कि विराट कोहली 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होने वाली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा रहेंगे। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 13 मैचों में 1352 रन के साथ 6 शतक और 4 अर्धशतक जमा चुके हैं। हालांकि, हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में विराट कोहली की परफॉर्मेंस को लेकर बहुत सवाल उठाए गए थे। उन्होंने सिर्फ 93 रन इस सीरीज में बनाए थे।

और पढे़ं-ICC ने भारतीय पिचों को दी रेटिंग, सिर्फ इस पिच को बताया 'संतोषजनक'