MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Punjab News
Tulsidas Research
UN World Map Resolution
EOS-05 Satellite
Delhi Traffic Advisory
VHP Maharashtra New Garba Rules
MP Liquor Tragedy
Bhavnagar Crime News
Dinesh Sharma Appointment
Anupriya Nagar Hanuman Ansh
Top 10 Morning News
New World Map
Nagpur Murder Mystery
Maharashtra Wrestler Ashwini Pol
NCPA Employees Salary Hike
Jantar Mantar Protest
Bengaluru Loan Case
Nepal Landslide VIDEO
Hanuman Ansh Box Office Collection
Happy Teachers Day Wishes in Hindi
Youngest T20I Centurions
Goga Navmi 2026 Date
Iran War Leaks
Kerala Thrissur Road Accident
Iran War
Daily Headlines Express
Toxic Box Office Collection
Aaj Ka Rashifal
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • VVS लक्ष्मण बनेंगे गौतम गंभीर की जगह टीम इंडिया के अगले कोच? BCCI ने दिया जवाब

VVS लक्ष्मण बनेंगे गौतम गंभीर की जगह टीम इंडिया के अगले कोच? BCCI ने दिया जवाब

VVS Laxman Team India Coach News: क्या टीम इंडिया के हेड कोच पोजिशन से गौतम गंभीर की छुट्टी होने जा रही है? क्या गंभीर की जगह VVS लक्ष्मण नए कोच होंगे? भारतीय क्रिकेट में चल रहे नेतृत्व बदलाव को लेकर BCCI ने जवाब दिया है। जानिए बोर्ड ने क्या कहा… 

3 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Dec 28 2025, 03:49 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
क्या टीम इंडिया में गौतम गंभीर की जगह लेंगे VVS लक्ष्मण?
Image Credit : Getty

क्या टीम इंडिया में गौतम गंभीर की जगह लेंगे VVS लक्ष्मण?

भारतीय क्रिकेट में नेतृत्व बदलाव की चर्चाओं और अटकलों पर BCCI ने विराम लगा दिया है। बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने साफ शब्दों में कहा है कि VVS लक्ष्मण को भारतीय पुरुष टेस्ट टीम का अगला कोच बनाए जाने की खबरें पूरी तरह गलत, काल्पनिक और तथ्यहीन हैं। सैकिया के मुताबिक, बोर्ड ने टेस्ट क्रिकेट में कोचिंग या लीडरशिप ग्रुप बदलने को लेकर कोई कदम नहीं उठाया है। यह बयान ऐसे वक्त आया है, जब टीम इंडिया को हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में 0-2 की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी और उससे पहले न्यूजीलैंड के हाथों 0-3 से क्लीन स्वीप हुआ था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
VVS लक्ष्मण को लेकर क्यों उड़ी अफवाह?
Image Credit : ANI

VVS लक्ष्मण को लेकर क्यों उड़ी अफवाह?

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि BCCI ने VVS लक्ष्मण से टेस्ट टीम के कोच पद को लेकर संपर्क किया है। लेकिन देवजीत सैकिया ने ANI से बातचीत में इन खबरों को सिरे से खारिज करते हुए कहा, 'यह पूरी तरह से गलत और काल्पनिक खबर है। BCCI ने इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया है। यह किसी की कल्पना मात्र है।'

Related Articles

Related image1
गिल, जायसवाल या अभिषेक...2025 में इंटरनेशनल क्रिकेट में किसका चला सिक्का?
Related image2
टीम इंडिया का हेड कोच बनने का दम रखते हैं ये 3 दिग्गज, गंभीर से कम नहीं टैलेंट
35
टेस्ट क्रिकेट में क्यों बढ़ा दबाव?
Image Credit : Getty

टेस्ट क्रिकेट में क्यों बढ़ा दबाव?

गौतम गंभीर के कोच रहते हुए भारत ने सीमित ओवरों में शानदार प्रदर्शन किया है। ICC चैंपियंस ट्रॉफी जीत, एशिया कप T20I में अजेय अभियान लेकिन टेस्ट क्रिकेट में तस्वीर अलग नजर आई। आंकड़े बताते हैं कि दो साल में 7 टेस्ट जीत, 10 टेस्ट हार और 2 मुकाबले ड्रॉ और लगातार घरेलू टेस्ट व्हाइटवॉश ने भारत की उस मजबूत टेस्ट विरासत को झटका दिया, जिसे कभी MS धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों ने एक दशक से ज्यादा समय तक संभाले रखा था। न्यूजीलैंड के खिलाफ क्लीन स्वीप ने भारत को ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 फाइनल की दौड़ से लगभग बाहर कर दिया। अब दक्षिण अफ्रीका से मिली हार ने इस संभावना को और कमजोर कर दिया है। आगे के नतीजों पर भारत की किस्मत टिकी होगी।

45
टीम इंडिया में दिग्गजों का संन्यास और नई शुरुआत
Image Credit : ANI + X/@CricCrazyJohns

टीम इंडिया में दिग्गजों का संन्यास और नई शुरुआत

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (1-3) की हार के बाद रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया। यह भारतीय टेस्ट क्रिकेट के लिए एक टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। हालांकि इंग्लैंड में 2-2 की ऐतिहासिक ड्रॉ सीरीज, वेस्टइंडीज पर घरेलू जीत और युवा कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व ने नई उम्मीद जरूर जगाई थी। लेकिन दक्षिण अफ्रीका सीरीज में सबसे बड़ा झटका तब लगा, जब कोलकाता टेस्ट में 124 रन का लक्ष्य भी हासिल नहीं हो सका, दूसरे टेस्ट में 408 रन की रिकॉर्ड हार हुई। इसके बाद कप्तान शुभमन गिल चोटिल हो गए और ऋषभ पंत ने संभाली कमान संभाली। यह सीरीज भारतीय टेस्ट टीम की कमजोरियों को उजागर कर गई।

55
लिमिटेड ओवर्स में राहत की सांस
Image Credit : Getty

लिमिटेड ओवर्स में राहत की सांस

टेस्ट में झटकों के बावजूद भारत ने ODI सीरीज 2-1 और T20I सीरीज 3-1 से दक्षिण अफ्रीका दौरे को संतुलित अंत दिया। अब अगली बड़ी चुनौती T20 वर्ल्ड कप है, जिस पर टीम इंडिया का पूरा फोकस है, जिसकी शुरुआत 7 फरवरी से होगी। इसमें सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाया गया है। पहला मुकाबला USA और भारत के बीच मुंबई में खेला जाएगा। ग्रुप A में पाकिस्तान, नामीबिया, नीदरलैंड्स और USA है। रोहित और विराट के बिना घरेलू मैदान पर T20 वर्ल्ड कप खेलना युवा टीम के लिए एक बड़ी परीक्षा होगी।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
खेल समाचार
क्रिकेट समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
India Pakistan Women Asia Cup: भारत ने पाकिस्तान को 55 रन पर समेटा, फिर इरफान पठान ने पूछा- ‘आज संडे है क्या?’
Recommended image2
Who Won Yesterday's Match, IND W vs PAK W Asia Cup Result: कल का मैच कौन जीता? देखें हाइलाइट्स
Recommended image3
शेफाली वर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड: महज 22 की उम्र में ये कारनामा करने वाली दुनिया की सबसे युवा बल्लेबाज
Recommended image4
IND W vs PAK W: 28 रन पर गिरे 10 विकेट, भारत के सामने T20 इतिहास में सबसे शर्मनाक स्कोर पर सिमटा पाक
Recommended image5
IND vs PAK Women's Asia Cup Live Streaming: टीवी-मोबाइल पर फ्री में कहां देखें भारत-पाक मैच? जानें डिटेल्स
Related Stories
Recommended image1
गिल, जायसवाल या अभिषेक...2025 में इंटरनेशनल क्रिकेट में किसका चला सिक्का?
Recommended image2
टीम इंडिया का हेड कोच बनने का दम रखते हैं ये 3 दिग्गज, गंभीर से कम नहीं टैलेंट
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved