WI vs SA T20 WC 2026 मैच प्रीव्यू: टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका मैच बेहद अहम माना जा रहा है। दोनों टीमें सेमीफाइनल की रेस में मजबूत दावेदार हैं, ऐसे में यह मैच ग्रुप की तस्वीर साफ कर सकता है।
West Indies vs South Africa Match Update: T20 वर्ल्ड कप 2026 में अब सेमीफाइनल की जंग शुरू हो गई है। आज यानी 26 फरवरी को वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच एक बहुत ही रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें सेमीफाइनल की दौड़ में मजबूत दावेदार मानी जा रही है। ऐसे में ये मैच तय कर सकता है कि इस ग्रुप में कौन सी टीम आगे बढ़ने की बेहतर स्थिति में है। आइए एक नजर डालते हैं दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड और संभावित प्लेइंग 11 पर...
वेस्ट इंडीज बनाम साउथ अफ्रीका हेड टू हेड रिकॉर्ड
वेस्ट इंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड की बात की जाए तो दोनों टीमों के बीच 29 बार आमना सामना हुआ है। जिसमें वेस्टइंडीज की टीम ने 15 मुकाबले जीते, तो दक्षिण अफ्रीका ने 14 मैच जीते हैं। यानी कि दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर है। T20 वर्ल्ड कप में भी दोनों टीम में शानदार लय में नजर आ रही है। वेस्टइंडीज ने ग्रुप स्टेज में स्कॉटलैंड को 35 रन और इंग्लैंड को 30 रन से हराया, जबकि नेपाल के खिलाफ 9 विकेट से जीत दर्ज की। इटली को भी 42 रनों से हराया और सुपर 8 मुकाबले में जिम्बाब्वे को 107 रनों से हराया। दूसरी तरह साउथ अफ्रीका की बात की जाए, तो वो दूसरे नंबर पर है। इस टीम ने कनाडा के खिलाफ 57 रनों से जीत दर्ज की। इसके बाद अफगानिस्तान को सुपर ओवर में हराया, न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया और यूएई के खिलाफ छह विकेट से जीत दर्ज की। सुपर 8 के पहले मैच में उसने भारत जैसी टीम को भी 76 रनों से हराया। अब देखना ये होगा कि सुपर 8 के दूसरे मुकाबले में कौन सी टीम जीतती है।
और पढ़ें- T20 WC: सूर्या की टीम कैलकुलेटर के सहारे! समझें टीम इंडिया का क्वालिफिकेशन समीकरण
कब कहां देखें वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका मैच
वेस्ट इंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच T20 वर्ल्ड कप का 47 वां मुकाबला 26 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 से शुरू होगा। ये सुपर 8 का बहुत ही अहम मुकाबला है। इस मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर होगी।
वेस्ट इंडीज और साउथ अफ्रीका की ताकत
वेस्टइंडीज अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जानी जाती है। टीम के बल्लेबाज पावर प्ले में तेजी रन बनाने की क्षमता रखते हैं। इसके अलावा टीम में गेंदबाजी में स्पिन और स्लो बॉल का अच्छा इस्तेमाल किया जाता है।
साउथ अफ्रीका की बात करें तो टीम में एक बैलेंस है। उनकी बल्लेबाजी में गहराई है। लगभग हर खिलाड़ी रन बनाने की काबिलियत रखता है। गेंदबाजी उसकी सबसे बड़ी ताकत है पावर प्ले में विकेट निकालने की क्षमता, जो मैच का रुख बदल सकती है। इस मुकाबले में पावर प्लेयर के विकेट काफी हम रहेंगे, जो टीम शुरुआत में बढ़त बना लेगी, उसके जीतने की संभावना ज्यादा होगी।
वेस्ट इंडीज बनाम साउथ अफ्रीका पॉसिबल प्लेइंग 11
वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्डे, अकील हुसैन/रोस्टन चेज, गुडाकेश मोती और शमर जोसेफ।
साउथ अफ्रीका: एडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रेयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कगिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी।
