MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • विहान मल्होत्रा का शतक: कौन है ये 19 साल का बल्लेबाज, जो टीम इंडिया के लिए बना संकटमोचक

विहान मल्होत्रा का शतक: कौन है ये 19 साल का बल्लेबाज, जो टीम इंडिया के लिए बना संकटमोचक

Who is Vihaan Malhotra: आईसीसी अंडर 19 विश्व कप 2026 के सुपर 6 में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने 352 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर बना दिया। विहान मल्होत्रा ने शतक लगाकर कमाल कर दिया। 19 साल की उम्र में वर्ल्ड कप में पहला शतक जड़ा। 

3 Min read
Author : Shivansh Shekhar
Published : Jan 27 2026, 06:52 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
विहान मल्होत्रा का जलवा
Image Credit : Getty

विहान मल्होत्रा का जलवा

भारत और जिम्बाब्वे के बीच अंडर 19 वर्ल्ड कप सुपर 6 का मुकाबला बुलावायो में खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करती हुई टीम इंडिया ने 50 ओवर में 352 रनों का विशाल टारगेट बोर्ड पर लगा दिया। 19 साल के विहान मल्होत्रा ने लाजवाब शतकीय पारी खेली। उन्होंने एक से बढ़कर एक लाजवाब शॉट लगाए, जो देखने लायक रहा। एक समय भारतीय टीम मुसीबत में थी, तभी विहान ने जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली और मैदान पर गर्दा उड़ा दिया।

25
जिम्बाब्वे को अकेले तोड़ा
Image Credit : Getty

जिम्बाब्वे को अकेले तोड़ा

भारतीय टीम की शुरुआत पहले पावरप्ले में अच्छी हुई थी। वैभव सूर्यवंशी ने लाजवाब अर्धशतकीय पारी खेली थी, लेकिन उनके आउट होने के बाद एरॉन जॉर्ज, आयुष म्हात्रे और वेदांत त्रिवेदी सस्ते में निपट गए। असली खेल तब हुआ, जब 5वें नंबर पर विहान मल्होत्रा बल्लेबाजी करने आए और फिर अभिज्ञान कुंडू के साथ मिलकर कमाल कर दिया। उन्होंने 107 गेंदों पर 109* रनों की पारी खेली, जिसमें 7 चौके लगाए। उनकी पारी के चलते भारत ने पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया। आइए अब विहान के बारे में जानते हैं।

35
विहान मल्होत्रा कौन हैं?
Image Credit : Getty

विहान मल्होत्रा कौन हैं?

विहान मल्होत्रा टीम इंडिया के बाएं हाथ से गेंदबाजी के साथ ऑफ ब्रेक बोलिंग करते हैं। वो पंजाब के पटियाला के रहने वाले हैं। वो पिछले साल अंडर 19 टीम के साथ इंग्लैंड में छाए थे। अपनी बल्लेबाजी से उन्होंने कमाल कर दिया था, जिसके बाद उनके चर्चे चारों तरफ हुए थे। विहान टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और शुभमन गिल को अपना आइडियल मानते हैं। उनके खेलने की शैली और काफी सारे तरीके विहान को बेहद पसंद हैं।

45
IPL 2026 में दिखेंगे RCB के साथ
Image Credit : Getty

IPL 2026 में दिखेंगे RCB के साथ

19 वर्षीय विहान मल्होत्रा आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम से खेलते हुए नजर आने वाले हैं। उन्हें मिनी ऑक्शन के दौरान 30 लाख रुपए के बेस प्राइस में खरीदा गया है। ऊपर से वो विराट कोहली को अपना आर्दश भी मानते हैं, जो उनके लिए किसी लक मोमेंट से कम नहीं होगा। अंडर 19 टीम इंडिया में अपनी छाप छोड़ने के बाद अब वो इंडियन प्रीमियर लीग में भी जलवा बिखेरते हुए नजर आने वाले हैं। उनके ऊपर सभी की नजरें रहने वाली हैं। आरसीबी के फैंस के लिए इससे बेहतर पल क्या हो सकता है।

55
बांग्लादेश के खिलाफ मचाई सनसनी
Image Credit : Getty

बांग्लादेश के खिलाफ मचाई सनसनी

यह पहला मौका नहीं है, जब विहान मल्होत्रा ने अपनी कला का परिचय दिया है। इसी अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 में उन्होंने बांग्लादेश के जबड़े से जीत छीन ली थी। टीम इंडिया उस मैच में भी काफी मुश्किल में थी। बांग्लादेश के सामने 248 रनों का लक्ष्य था, लेकिन सामने विहान आ गए। उन्होंने सिर्फ 4 ओवर डाले और 14 रन देकर 4 बल्लेबाजों को अपने जाल में फंसाया। उस हारे हुए मैच में भारतीय टीम को जीत दिलाई। 18 रन से भारत ने जीत दर्ज की थी।

About the Author

SS
Shivansh Shekhar
शिवांश शेखर। डिजिटल मीडिया में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़े हैं। इनको ऑटो और खेल बीट पर इंट्रेस्ट है। पूर्व में दैनिक जागरण के डिजिटल मीडिया, स्पोर्टस कीडा में भी काम कर चुके हैं। इनके पास पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री है। खेल-धर्म के साथ इनको ऑटो फील्ड पर लिखने की रुचि है। इनसे shivansh.shekar@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
क्रिकेट समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Who Won Yesterday’s Cricket Match, ZIM vs SL T20 World Cup Result: कल का मैच कौन जीता? जिम्बाब्बे बनाम श्रीलंका
Recommended image2
ZIM vs SL: ऑस्ट्रेलिया के बाद जिम्बाब्बे ने लगा दी श्रीलंका की 'लंका', T20 वर्ल्ड कप में SHOCKING उलटफेर
Recommended image3
पाक क्रिकेटर ने की दूसरी शादी, नाराज पूर्व पत्नी ने लीक कर दिया खतरनाक प्राइवेट चैट
Recommended image4
T20 World Cup: सुपर 8 से पहले टीम इंडिया को है ये 3 सबसे बड़ी टेंशन
Recommended image5
Abhishek Sharma: T20 वर्ल्ड कप में 3 बार 'ज़ीरो', इस शर्मनाक रिकॉर्ड में शामिल है एक और भारतीय
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved