MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Hyderabad principal murder
Bengaluru murder case
Beed hospital negligence
Twisha Sharma Case
Supreme Court ₹20 bribe case
India latest news
Shehzad Poonawalla Financial Struggles
Prayagraj Flood
Ahmedabad cyber crime
Shehzad Poonawalla BJP resignation
Kolkata hotel fire
Awarapan 2 & Batwara1947 Box Office Collections
Bengaluru fake drugs
Surat restaurant food poisoning
Trump Hormuz AI Map
world latest news
Aaj Ka Rashifal
Delhi Weather
Bihar & Jharkhand Weather Update
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • भारत-पाक मुकाबले पर टिकी ICC की अरबों की कमाई? मैच रद्द हुआ तो बड़ा नुकसान तय!

भारत-पाक मुकाबले पर टिकी ICC की अरबों की कमाई? मैच रद्द हुआ तो बड़ा नुकसान तय!

India Pakistan T20 World Cup: भारत-पाकिस्तान मैच टी20 वर्ल्ड कप की सबसे बड़ी कमाई का जरिया माना जाता है। अगर यह मुकाबला नहीं होता है तो ICC को ब्रॉडकास्टिंग, स्पॉन्सरशिप और विज्ञापन से करोड़ों रुपये का नुकसान उठाना पड़ सकता है।

3 Min read
Author : Akshansh Kulshreshtha
Published : Feb 02 2026, 03:11 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : Getty

भारत-पाक मैच पर टिकी टी20 वर्ल्ड कप की कमाई?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले क्रिकेट जगत में बड़ा बवाल खड़ा हो गया है। पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच न खेलने का संकेत देकर न सिर्फ खेल प्रेमियों को चौंकाया है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के सामने भी गंभीर आर्थिक संकट खड़ा कर दिया है। अगर भारत-पाकिस्तान मुकाबला वाकई नहीं होता, तो इसका असर सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि करोड़ों रुपये की कमाई पर भी सीधा असर पड़ेगा।

क्रिकेट इतिहास में भारत-पाकिस्तान मुकाबले को हमेशा सबसे ज्यादा रोमांचक और सबसे ज्यादा कमाई कराने वाला मैच माना जाता रहा है। यही वजह है कि इस एक मैच पर पूरे टूर्नामेंट की नजरें टिकी रहती हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
Image Credit : Getty

भारत-पाक मुकाबला क्यों है टी20 वर्ल्ड कप की जान?

जब भी भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होते हैं, तो दुनिया भर में क्रिकेट का माहौल बन जाता है। करोड़ों दर्शक टीवी और मोबाइल स्क्रीन के सामने बैठ जाते हैं। स्टेडियम खचाखच भर जाता है और टिकट मिनटों में बिक जाते हैं। पिछले अनुभव बताते हैं कि भारत-पाक मुकाबले के दिन कई देशों में लोग छुट्टी लेकर मैच देखते हैं। यही कारण है कि ICC, ब्रॉडकास्टर्स और स्पॉन्सर्स के लिए यह मुकाबला सबसे ज्यादा कमाई वाला इवेंट होता है।

Related Articles

Related image1
WPL 2026 में कछुए की रफ्तार से रन बनाने वाली 5 बल्लेबाज
Related image2
IND vs PAK in T20 World Cup: जितनी बार भिड़ा, उतनी बार हारा पाकिस्तान, 2007 से 2024 तक देखें रिकॉर्ड
35
Image Credit : ANI

एक मैच, सैकड़ों करोड़ की कमाई

आधिकारिक आंकड़ों और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत-पाकिस्तान के एक मुकाबले से करीब 200 करोड़ रुपये तक का विज्ञापन राजस्व जुड़ा होता है। इसके अलावा टिकट बिक्री, डिजिटल व्यूअरशिप और स्पॉन्सरशिप डील्स से भी भारी कमाई होती है। अगर यह मुकाबला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नहीं होता, तो ICC को करोड़ों रुपये का सीधा नुकसान झेलना पड़ सकता है। इतना ही नहीं, ब्रॉडकास्टर्स और डिजिटल पार्टनर्स ICC से नुकसान की भरपाई की मांग भी कर सकते हैं, जिसकी रकम कई सौ करोड़ तक पहुंच सकती है।

पाकिस्तान सरकार और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की ओर से भारत के खिलाफ मैच से हटने के फैसले को ICC गंभीर उल्लंघन के तौर पर देख सकता है। नियमों के तहत किसी भी टीम का टूर्नामेंट के तय शेड्यूल से हटना अनुशासनहीनता माना जाता है। ऐसी स्थिति में ICC, PCB के खिलाफ कड़े कदम उठा सकता है। इसमें पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप से बाहर करने से लेकर भविष्य के टूर्नामेंट्स में प्रतिबंध तक के विकल्प शामिल हैं।

45
Image Credit : ANI

PCB को आर्थिक झटका लगने की भी आशंका

ICC से मिलने वाला सालाना राजस्व पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के लिए बेहद अहम होता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, PCB को ICC से करीब 316 करोड़ रुपये का हिस्सा मिलना होता है। अगर ICC सख्त रुख अपनाता है, तो यह राशि रोकी जा सकती है या पूरी तरह जब्त भी हो सकती है। इसका सीधा असर पाकिस्तान क्रिकेट टीम, घरेलू ढांचे और खिलाड़ियों पर पड़ेगा, जिससे PCB को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है।

बताया जा रहा है कि यह पूरा विवाद बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप से बाहर किए जाने के फैसले के बाद शुरू हुआ। इसी के विरोध में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 15 फरवरी को कोलंबो में प्रस्तावित भारत-पाक मैच से हटने का फैसला लिया। पाकिस्तान सरकार के समर्थन के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया, जिस पर अब पूरी क्रिकेट दुनिया की नजरें टिकी हैं।

55
Image Credit : Getty

क्रिकेट फैंस में नाराजगी, ICC के फैसले का इंतजार

भारत-पाकिस्तान मुकाबला क्रिकेट इतिहास के सबसे हाई-वोल्टेज मैचों में गिना जाता है। फैंस इस मुकाबले का सालों से इंतजार करते हैं। ऐसे में पाकिस्तान के इस फैसले से दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों में नाराजगी देखने को मिल रही है। अब सवाल यह है कि ICC इस मामले में कितना सख्त रुख अपनाता है और क्या आर्थिक दबाव के चलते PCB अपने फैसले पर दोबारा विचार करेगा।

About the Author

AK
Akshansh Kulshreshtha
अक्षांश कुलश्रेष्ठ। पत्रकार के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर ये हाइपर लोकल, ट्रेन्डिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, हेल्थ और यूटिलिटी की खबरों पर काम कर रहे हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता और जनसंचार की डिग्री ली हुई है। इनके पास डिजिटल मीडिया मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, सोशल मीडिया मार्केटिंग, ऑनलाइन ब्रांडिंग और कंटेंट प्रमोशन का भी अनुभव है।
क्रिकेट समाचार
T20 वर्ल्ड कप

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
क्रिकेटर नहीं बने तो क्या? क्रिकेट इंडस्ट्री की 10 नौकरियां दिलाएंगी लाखों की सैलरी
Recommended image2
Sachin Tendulkar के परिवार के नाम एक और बड़ी उपलब्धि, ननद सारा ने भाभी सानिया चंडोक को क्यों दी बधाई?
Recommended image3
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, श्रीलंका को हराकर भारत ने लगाई लंबी छलांग, अब फाइनल की रेस में कौन-कौन?
Recommended image4
क्रिकेटर कौन सा बैट इस्तेमाल करते हैं? जानिए किस खिलाड़ी के पास है सबसे महंगा बैट
Recommended image5
Duleep Trophy: T20 के स्टार वैभव अब रेड बॉल में मचाएंगे धमाल? कोच से ली 6 दिन की स्पेशल क्लास
Related Stories
Recommended image1
WPL 2026 में कछुए की रफ्तार से रन बनाने वाली 5 बल्लेबाज
Recommended image2
IND vs PAK in T20 World Cup: जितनी बार भिड़ा, उतनी बार हारा पाकिस्तान, 2007 से 2024 तक देखें रिकॉर्ड
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved