सोशल मीडिया पर जशिका और अजाजुद्दीन का वीडियो हुआ वायरल, गोल्ड मेडेलिस्ट नादिया और खेल मंत्री किरन रिजिजू ने की तारीफ। 

कोलकाता. सोशल मीडिया पर 12 साल की जशिका खान, और 11 साल के मोहम्मद अजाजुद्दीन का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वे अपना स्कूलबैग ले जाते हुए जिमनास्टिक करते नजर आ रहें हैं। जशिका ने बताया कि वह पिछले चार साल से इसका अभ्यास कर रही है और आगे भी इसे जारी रखेगी। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो की पांच बार की ओलंपिक गोल्ड मेडेलिस्ट जिमनास्ट नादिया कोमानेसी और केंद्रीय खेल मंत्री किरन रिजीजू ने जमकर तारीफ की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नादिया कोमानेसी की तरह बनना चाहती हैं-जशिका 
जशिका खान ने अपने इंटरव्यू में बताया कि "जब मुझे इसके बारे में पता चला तो मुझे बहुत खुशी हुई, मैंने अपने माता-पिता को भी बताया और वे भी बहुत खुश हुए। मैं इसे चार साल से कर रहा हूं, और भविष्य में नादिया कोमानेसी की तरह जिमनास्ट बनना चाहती हूं।"

डांस करना कभी नहीं छोड़ूंगा-अजाजुद्दीन
मोहम्मद अजाजुद्दीन ने बताया कि "मैं कुछ ऐसा करना चाहता हूं जिससे मेरे डांस टीचर को मुझ पर गर्व हो। अगर भविष्य में मुझे जिमनास्टिक करने का मौका मिला, तो करूंगा लेकिन मैं डांस करना कभी भी बंद नहीं करूंगा।"

Scroll to load tweet…