fide world cup chess tournament 2023: 18 साल के भारतीय युवा के खिलाड़ी आर प्रज्ञानानंद ने फिडे विश्व कप शतरंज टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब उनका मुकाबला दुनिया के नंबर वन खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन से होगा। 

स्पोर्ट्स डेस्क: भारत के 18 वर्षीय ग्रैंड मास्टर आर प्रज्ञानानंद ने फिडे विश्व कप शतरंज टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी फाबियानो करुआना को 3.5-2.5 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। ये भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रज्ञानानंद की ऐतिहासिक जीत है। अब शतरंज वर्ल्ड कप के फाइनल में उनका मुकाबला नॉर्वे के दिग्गज खिलाड़ी मैगनस कार्लसन के होगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राहुल गांधी ने ट्वीट कर दी बधाई

कांग्रेस लीडर राहुल गांधी ने आर प्रज्ञानानंद की शानदार जीत पर उन्हें ट्विटर के माध्यम से बधाई दी और लिखा कि फिडे शतरंज विश्व कप के फाइनल तक की शानदार यात्रा के लिए आर प्रज्ञानानंद को बधाई। मैग्नस कार्लसन के खिलाफ खिताबी मुकाबले के लिए मेरी शुभकामनाएं। एक अरब से अधिक भारतीय आपके लिए जयकार कर रहे हैं। राहुल गांधी के अलावा प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी आर प्रज्ञानानंद को सेमीफाइनल जीतने पर बधाई दी।

Scroll to load tweet…

इतना ही नहीं यूनियन मिनिस्टर हरदीप सिंह पुरी ने भी आर प्रज्ञानानंद को बधाई देते हुए उनकी इस जीत को ऐतिहासिक बताया और लिखा- भारत के 18 वर्षीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंद ने रचा इतिहास! शतरंज विश्व कप फाइनल में पहुंचने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने। सचमुच, भारत के लिए गर्व का क्षण हार्दिक बधाई! अब बड़े मैच के लिए शुभकामना।

Scroll to load tweet…

अपनी जीत से खुश हैं प्रज्ञानानंद

फिडे विश्व कप शतरंज प्रतियोगिता के सेमीफाइनल जीतने के बाद आर प्रज्ञानानंद ने कहा मुझे इस टूर्नामेंट में मैग्नस के खिलाफ खेलने की बिल्कुल उम्मीद नहीं थी, मुझे फाइनल में पहुंचने की भी उम्मीद नहीं थी। मैंने बस अपना बेस्ट देने की कोशिश की और आगे भी मैं ऐसा ही करता रहूंगा। बता दें कि प्रज्ञानानंद ने टाईब्रेक में फाबियानो करुआना को हराया है। भारत के 18 वर्षीय प्रज्ञानानंद 10 साल की उम्र से शतरंज खेल रहे हैं। 12 साल की उम्र में प्रज्ञानानंद ग्रैंड मास्टर बने और ऐसा करने वाले वह दुनिया के दूसरे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी थे।

और पढ़ें- एशिया कप 2023 में सिलेक्ट न होने पर यूजी चहल का छलका दर्द... सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब