सार

अर्जेंटीना के एक मशहूर फुटबॉलर के साथ कुछ ऐसा ही हुआ, जैसा उन्होंने अपने जिगरी दोस्त के साथ किया था। इस खिलाड़ी की पत्नी ने अब दूसरे के साथ रिश्ता जोड़ लिया है और दो दोनों का तलाक होने वाला है। आईए इसके बारे में हम आपको विस्तार से बताते हैं।

 

Sports Desk: खेल के क्षेत्र में कई ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने शादी तो की, लेकिन लंबे समय तक उनका रिश्ता नहीं चला। कुछ ना कुछ कमी के कारण उन्हें अलग होना पड़ा। जिसमें कई क्रिकेटर्स, फुटबॉलर और अन्य खेलों के खिलाड़ी का नाम आता है। हार्दिक पांड्या, सानिया मिर्जा जैसे कई प्लेयर रहे हैं, जिन्हें शादी के बाद अलग होने का दुख झेलना पड़ा है। यही वजह है, कि आज के समय में लोगों को सच्चा प्यार मिलना मुश्किल हो गया है। कुछ लोगों के दिल तोड़ने में साथी अथवा रिश्तेदार का हाथ होता है। कुछ ऐसा ही एक बार फिर देखने को मिला है। दरअसल, अर्जेंटीना के फुटबॉलर माउरो इकार्डी और उनकी वांडा नारा अलग होने वाले हैं। फुटबॉलर ने अपनी वाइफ पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनका रिश्ता किसी खिलाड़ी के साथ रहा है। फुटबॉलर ने भी एक समय अपने दोस्त मैक्सी लोपेज को धोखा देकर साल 2014 में वांडा से शादी की थी। लेकिन, अब उन्हें खुद अपने कर्मों की सजा भोगनी पड़ रही है।

38 वर्षीय वांडा नारा मुख्य रूप से अर्जेंटीना की ही रहने वाली हैं। वह पेशे से एक मॉडल हैं। साल 2008 में नारा ने अर्जेंटीना के फुटबॉल खिलाड़ी मैक्सी लोपेज के साथ शादी की थी। उस वक्त माउरो इकार्डी और मैक्सी दोनों एक साथ ही खेल रहे थे। इटली के एक क्लब के लिए दोनों फुटबॉल खेलते हुए दिखाई दे रहे थे। दोनों एक जिगरी दोस्त थे। इस दौरान नारा और इकार्डी एक दूसरे को पसंद करने लगे। दोनों ने डेट करना भी शुरू कर दिया और फिर साल 2013 में वांडा ने मैक्सी को डाइवोर्स दे दिया। उसके बाद लोपेज के परम मित्र इकार्डी इंटर मिलान के लिए खेलना शुरू कर दिया। वहीं, साल 2014 में जब एक मैच के दौरान दोनों आपस में मिले तो हाथ मिलाने से भी करने से इनकार कर दिया। इकार्डी ने मैक्सी को चीट कर लिया। एक समय पर दोस्ती का मिशाल देने वाले दोनों खिलाड़ी अचानक से नफरत करने लगे।

View post on Instagram
 

इकार्डी को खुद के कर्मों का भुगतना पड़ा सजा

मैक्सी लोपेज को जब वांडा ने तलाक दिया, उसके बाद तुरंत उन्होंने इकार्डी से शादी कर ली। साल 2014 के में महीने में दोनों एक दूसरे के बन गए। लेकिन, एक कहावत है कि जैसा आपने किया है, वैसा आपको एक दिन भुगतना पड़ता है। इकार्डी के साथ भी ठीक वैसा ही हुआ। पहले वांडा ने मैक्सी से डाइवोर्स किया और अब इकार्डी को भी चीटिंग करना शुरू कर दिया। अब इकार्डी की पत्नी को पूर्व टीम के साथ ही प्लेयर कीता बाल्डे से इश्क हो गया है। वह अभी सेनेगल के लिए खेल रहे हैं। जब दोनों इंटर मिलान के लिए खेल रहे थे इस दौरान उन्हें कीता से लव हो गया था। कीता ने साल 2022 में सिमोना के साथ शादी की थी। लेकिन, मात्र 2 महीने में सब कुछ अलग हो गया। कीता की पत्नी ने वांडा और बाल्डे के बारे में एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि “मेरे बेटे के साथ एक महिला ने बेड शेयर किया और तस्वीर भी भेजी। इस बारे में मैं ज्यादा कुछ शेयर नहीं करना चाहती हूं। इस बारे में मैं ज्यादा नहीं बताऊंगी। यह बेहद दर्दनाक है।”

View post on Instagram
 

विराट कोहली से 4 गुना ज्यादा संपत्ति रखने वाला टेनिस खिलाड़ी, कमाई तो देखिए...

दोनों बन चुके हैं दो बेटियों के पेरेंट्स

अर्जेंटीना के खिलाड़ी इकार्डी ने अपनी पत्नी वांडा के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि वह घर में भी कीता के साथ थीं। दोनों को एक साथ सीसीटीवी कैमरे में भी देखा गया। दोनों की दो लड़कियां भी हैं। उनका नाम फ्रांसेस्को और इसाबेला है। साल 2019 से ही दोनों के बीच तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है।

यह भी पढ़ें: बॉडी पर महादेव का टैटू, महामृत्युंजय मंत्र, विदेशी फुटबॉलर की भक्ति ने चौंकाया