MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Sports
  • Other Sports
  • Asian Games 2026: पहले दिन भारत ने कितने मेडल जीते-जानें, MMA और क्रिकेट में भी मेडल पक्का

Asian Games 2026: पहले दिन भारत ने कितने मेडल जीते-जानें, MMA और क्रिकेट में भी मेडल पक्का

Asian Games 2026: भारत ने पहले दिन शानदार शुरुआत की। जापान के आइची-नागोया में रविवार, 20 सितंबर को हुए मुकाबलों में भारत ने शूटिंग में दो सिल्वर मेडल अपने नाम किए। वहीं, हॉकी, बैडमिंटन और टेबल टेनिस में भी भारतीय खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया।

3 Min read
Author : Deepali Virk
Published : Sep 21 2026, 08:30 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
शूटिंग में भारत को मिले दो सिल्वर मेडल
Image Credit : chat GPT

शूटिंग में भारत को मिले दो सिल्वर मेडल

  • भारत का मेडल खाता शूटिंग से खुला। महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में एलावेनिल वालारिवन, सोनम मास्कर और विदार्षा विनोद की तिकड़ी ने सिल्वर मेडल जीता। भारतीय टीम ने 1898.0 प्वाइंट्स हासिल किए और चीन के बाद दूसरे स्थान पर रही।
  • इसके बाद एलावेनिल वालारिवन ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में भी सिल्वर मेडल जीतकर भारत की झोली में दूसरा पदक डाल दिया। इस तरह पहले दिन एलावेनिल ने अकेले ही दो सिल्वर मेडल अपने नाम किए।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
MMA में भारत का एक और मेडल पक्का
Image Credit : X

MMA में भारत का एक और मेडल पक्का

एशियन गेम्स में पहली बार शामिल किए गए मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) में भी भारत ने इतिहास रच दिया। सुचिका तारियाल ने महिलाओं की ट्रेडिशनल 60 किलोग्राम कैटेगरी के क्वार्टर फाइनल में मंगोलिया की अल्तांचिमेग बैगलमा को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इसके साथ ही भारत का कम से कम एक ब्रॉन्ज मेडल पक्का हो गया।

और पढे़ं- Asian Games 2026: दूसरे दिन भारत के कई बड़े मुकाबले, शूटिंग से मेडल की उम्मीद

35
फाइनल में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम
Image Credit : X

फाइनल में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली। सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 114 रन से हराया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 195/4 का स्कोर बनाया, जिसमें शेफाली वर्मा ने नाबाद 100 रन की शानदार पारी खेली। इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 81 रन पर ऑलआउट हो गई। अब फाइनल में भारत का सामना श्रीलंका से होगा।

45
हॉकी में भी दिखा भारत का दबदबा
Image Credit : Instagram

हॉकी में भी दिखा भारत का दबदबा

भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमों ने भी अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। पुरुष टीम ने पूल ए के मुकाबले में इंडोनेशिया को 13-1 से हराया। वहीं, महिला टीम ने उज्बेकिस्तान को 19-0 से करारी शिकस्त दी। महिला टीम की इस जीत में दीपिका ने अकेले आठ गोल किए।

55
टेबल टेनिस और बैडमिंटन में भी जीत
Image Credit : X

टेबल टेनिस और बैडमिंटन में भी जीत

  • टेबल टेनिस में भारतीय महिला टीम ने पहले इंडोनेशिया को 3-0 से हराया और फिर सिंगापुर को रोमांचक मुकाबले में 3-2 से मात दी। पुरुष टीम ने भी इंडोनेशिया को 3-0 से हराया, लेकिन ईरान के खिलाफ उसे 0-3 से हार का सामना करना पड़ा।
  • बैडमिंटन में भारतीय महिला टीम ने कजाकिस्तान को 3-0 से हराकर अपने अभियान की शुरुआत की।

एशियन गेम्स 2026 को लेकर सर्च किए जाने वाले सवाल

1. एशियन गेम्स 2026 के पहले दिन भारत ने कितने मेडल जीते?

भारत ने पहले दिन 2 सिल्वर मेडल जीते, दोनों शूटिंग में आए।

2. भारत के लिए शूटिंग में सिल्वर मेडल किसने जीते?

एलावेनिल वालारिवन ने व्यक्तिगत स्पर्धा में सिल्वर जीता। एलावेनिल, सोनम मास्कर और विदार्षा विनोद की टीम ने भी सिल्वर मेडल जीता।

3. पहले दिन किन खेलों में भारत के मेडल पक्के हुए?

महिला क्रिकेट टीम के फाइनल में पहुंचने से कम से कम सिल्वर मेडल पक्का हुआ, जबकि MMA में सुचिका तारियाल के सेमीफाइनल में पहुंचने से कम से कम ब्रॉन्ज मेडल सुनिश्चित हुआ।

About the Author

DV
Deepali Virk
दीपाली विर्क एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्ष 2015 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2020 से वे एशियानेट न्यूज़ हिंदी से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफस्टाइल और स्पोर्ट्स से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कंटेंट तैयार करती हैं। पहले वे पत्रिका, न्यूज़ डीएनए, और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। फीचर स्टोरी लिखने में उनकी विशेष विशेषज्ञता है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने पत्रकारिता में मास्टर्स के साथ एमबीए (एचआर और मार्केटिंग) भी किया है, जो उनके प्रोफेशनल अप्रोच को मजबूत बनाता है।
खेल समाचार
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Asian Games 2026: दूसरे दिन भारत के कई बड़े मुकाबले, शूटिंग से मेडल की उम्मीद
Recommended image2
Asian Games 2026: कौन हैं वरुण सान्याल? बिना खेले हुए बाहर, PM मोदी से है खास कनेक्शन
Recommended image3
Asian Games 2026: पूरी दुनिया में छा गई ये तिकड़ी, भारत की बेटियों ने रच दिया इतिहास
Recommended image4
Sanju Samson: वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला मौका तो संजू सैमसन पर उठे सवाल, अंजुम चोपड़ा ने दिया दो टूक जवाब
Recommended image5
Asian Games 2026: एशियन गेम्स में शूटर्स का जलवा, खेल मंत्री और पीटी उषा ने दी बधाई
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved