Diamond League 2026 में नीरज चोपड़ा ने 88.005 मीटर का शानदार थ्रो किया। हालांकि, श्रीलंका के रुमेश पथिरागे ने 88.114 मीटर का थ्रो करके उन्हें महज 9 सेंटीमीटर से पीछे कर दिया। दूसरे स्थान के साथ नीरज ने डायमंड लीग फाइनल की रेस में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

Neeraj Chopra Diamond League: भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने लॉसैन डायमंड लीग 2026 में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में 88.05 मीटर का थ्रो किया और कुछ समय के लिए बढ़त भी हासिल की। हालांकि, अंत में श्रीलंका के रुमेश पथिरागे ने 88.14 मीटर का थ्रो करके नीरज को पीछे छोड़ दिया। इस तरह नीरज को महज 9 सेंटीमीटर के अंतर से दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।

नीरज चोपड़ा का शानदार प्रदर्शन

लॉसैन डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा ने 83.54 मीटर के थ्रो के साथ शुरुआत की। इसके बाद अपने दूसरे प्रयास में उन्होंने 88.05 मीटर का शानदार थ्रो किया। तीसरे प्रयास में उनका भाला 83.72 मीटर दूर गया। चौथा प्रयास फाउल रहा, जबकि पांचवें प्रयास को उन्होंने छोड़ दिया। अपने छठे और आखिरी प्रयास में नीरज ने 82.15 मीटर का थ्रो किया। नीरज का 88.005 मीटर का थ्रो जून 2025 के बाद उनका सबसे बेहतरीन प्रदर्शन रहा। इस प्रदर्शन से उन्होंने डायमंड लीग की प्वाइंट्स टेबल में भी अपनी स्थिति मजबूत की और फाइनल की दौड़ में पहुंच गए।

रुमेश पथिरागे ने मारी बाजी

श्रीलंका के रुमेश पथिरागे ने नीरज को कड़ी टक्कर दी। उन्होंने अपने पहले प्रयास में 87.6 मीटर का थ्रो किया। नीरज के दूसरे प्रयास के बाद वह पीछे हो गए, लेकिन तीसरे राउंड में 88.114 मीटर का थ्रो करके उन्होंने फिर बढ़त हासिल कर ली। इस सीजन में यह तीसरा मौका है, जब रुमेश पथिरागे ने नीरज चोपड़ा को पीछे छोड़ा है। इससे पहले भी वह दोहा डायमंड लीग और ग्लासगो कॉमनवेल्थ से जुड़े मुकाबलों में नीरज से बेहतर प्रदर्शन कर चुके हैं। रुमेश पथिरागे ने इस साल 92.62 मीटर का थ्रो करके श्रीलंका के पहले 90 मीटर पार करने वाले जैवलिन थ्रोअर बनने का रिकॉर्ड भी बनाया है।

और पढे़ं- कितनी होती है एक जैवलिन की कीमत? जानिए नीरज चोपड़ा किस कंपनी का भाला करते हैं इस्तेमाल

फाइनल की रेस में नीरज

लॉसैन डायमंड लीग में दूसरे स्थान पर रहने के बाद नीरज चोपड़ा डायमंड लीग की प्वाइंट्स टेबल में टॉप-5 में पहुंच गए हैं। पुरुषों की जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में टॉप-6 खिलाड़ी सीजन के फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगे। नीरज के पास 27 अगस्त को ज्यूरिख डायमंड लीग में अपनी स्थिति और मजबूत करने का मौका होगा। इसके बाद 4-5 सितंबर में ब्रसेल्स में डायमंड लीग का फाइनल खेला जाएगा। पीठ के निचले हिस्से की चोट के कारण लंबे समय तक प्रतियोगिताओं से दूर रहने के बाद नीरज अब धीरे-धीरे शानदार वापसी कर रहे हैं।

नीरज चोपड़ा को लेकर पूछे जाने वाले सवाल

1: डायमंड लीग 2026 में नीरज चोपड़ा ने कितनी दूरी का थ्रो किया?

नीरज चोपड़ा का बेस्ट थ्रो 88.005 मीटर रहा।

2: नीरज चोपड़ा को किस खिलाड़ी ने पीछे छोड़ा?

श्रीलंका के रुमेश पथिरागे ने 88.114 मीटर के थ्रो के साथ नीरज को पीछे छोड़ा।

3: नीरज चोपड़ा डायमंड लीग फाइनल की रेस में हैं?

हां, दूसरे स्थान पर रहने के बाद उन्होंने फाइनल के लिए अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।