Neeraj Chopra Javelin Price: क्या आपने कभी सोचा है कि नीरज चोपड़ा जिस जैवलिन से 85-90 मीटर तक भाला फेंकते हैं, उसकी कीमत कितनी होती है? जानिए जैवलिन का वजन, कीमत, सबसे महंगे ब्रांड और नीरज चोपड़ा किस कंपनी का भाला इस्तेमाल करते हैं।

Olympic Javelin Price: भारतीय स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में 85.83 मीटर दूर भाला फेंका। वहीं श्रीलंका के युवा थ्रोअर रुमेश थरंगा पथिरागे ने 89.73 मीटर का शानदार थ्रो कर गोल्ड मेडल जीता। इसी मुकाबले में भारत के यशवीर सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। जैवलिन थ्रो अब दुनिया के सबसे लोकप्रिय एथलेटिक्स इवेंट्स में शामिल हो चुका है। ऐसे में लोगों के मन में अक्सर सवाल आता है कि खिलाड़ी जिस भाले का इस्तेमाल करते हैं, उसकी कीमत कितनी होती है और वह किस तरह का होता है।

क्या होता है जैवलिन?

जैवलिन एक लंबा, पतला और बैलेंस्ड भाला होता है, जिसे खासतौर पर लंबी दूरी तक फेंकने के लिए डिजाइन किया जाता है। इसे हाई-ग्रेड स्टील, कार्बन फाइबर और मिश्रधातु (Alloy) से तैयार किया जाता है। इसकी एयरोडायनेमिक डिजाइन भाले को हवा में बेहतर बैलेंस देती है। प्रतियोगिता में इस्तेमाल होने वाले हर जैवलिन को World Athletics के तय मानकों के अनुसार टेस्ट और प्रमाणित किया जाता है।

जैवलिन का वजन कितना होता है?

पुरुष वर्ग की प्रतियोगिताओं में इस्तेमाल होने वाले जैवलिन का वजन 800 ग्राम होता है, जबकि इसकी लंबाई 2.60 से 2.70 मीटर के बीच होती है। वहीं महिलाओं के लिए 600 ग्राम वजन और 2.20 से 2.30 मीटर लंबाई वाले जैवलिन का इस्तेमाल किया जाता है। खिलाड़ी अपनी तकनीक, ताकत और पसंद के अनुसार अलग-अलग मॉडल चुनते हैं।

एक जैवलिन की कीमत कितनी होती है?

जैवलिन की कीमत उसकी क्वालिटी, ब्रांड और मटेरियल पर निर्भर करती है। जानकारी के अनुसार-

बिगिनर जैवलिन: ₹3,000 से ₹8,000

नेशनल लेवल जैवलिन: ₹10,000 से ₹30,000

इंटरनेशनल/प्रोफेशनल जैवलिन: ₹40,000 से ₹80,000

ओलंपिक और वर्ल्ड क्लास जैवलिन: ₹80,000 से ₹2.5 लाख या उससे अधिक

और पढे़ं- कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की इन 20 विनिंग मूमेंट को देख हर भारतीय करेगा गर्व

सबसे महंगा जैवलिन कौन-सा होता है?

दुनिया के टॉप एथलीट आमतौर पर Nordic Sport (Sweden), Nemeth (Hungary), OTE (Finland) और Polanik (Poland) जैसी कंपनियों के जैवलिन का इस्तेमाल करते हैं। इन कंपनियों के हाई-एंड मॉडल की कीमत आमतौर पर ₹1.5 लाख से ₹2.5 लाख तक होती है।

नीरज चोपड़ा किस कंपनी का जैवलिन इस्तेमाल करते हैं?

भारतीय स्टार नीरज चोपड़ा अपने करियर में Nordic Sport और Nemeth जैसी वर्ल्ड फेमस कंपनियों के जैवलिन का इस्तेमाल कर चुके हैं। ये सभी जैवलिन World Athletics से प्रमाणित होते हैं और प्रोफेशनल प्रतियोगिताओं के लिए बनाए जाते हैं। इनकी कीमत आमतौर पर ₹1.5 लाख से ₹2.5 लाख के बीच होती है।

सबसे महंगे जैवलिन का इस्तेमाल कौन-कौन से खिलाड़ी करते हैं?

रिपोर्ट्स के अनुसार नीरज चोपड़ा, अरशद नदीम, एंडरसन पीटर्स (ग्रेनाडा), याकुब वाडलेख (चेक गणराज्य) और जूलियन वेबर (जर्मनी) जैसे दिग्गज खिलाड़ी हाई-एंड प्रोफेशनल जैवलिन का इस्तेमाल करते हैं। इन जैवलिन की कीमत करीब ₹2 लाख से ₹2.5 लाख तक होती है।

जैवलिन को लेकर सर्च किए जाने वाले सवाल

1. एक प्रोफेशनल जैवलिन की कीमत कितनी होती है?

प्रोफेशनल या ओलंपिक स्तर का जैवलिन आमतौर पर ₹80,000 से ₹2.5 लाख तक का होता है।

2. नीरज चोपड़ा किस कंपनी का जैवलिन इस्तेमाल करते हैं?

नीरज चोपड़ा मुख्य रूप से Nordic Sport और Nemeth जैसी वर्ल्ड फेमस कंपनियों के जैवलिन का इस्तेमाल करते हैं।

3. पुरुष और महिला जैवलिन में क्या अंतर होता है?

पुरुषों का जैवलिन 800 ग्राम और महिलाओं का 600 ग्राम वजन का होता है। दोनों की लंबाई और बैलेंस भी अलग-अलग होते हैं।