MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Sugar Price Hike
India 22 crew pirates
Rahul Gandhi Delhi pellet gun case
Rajasthan CJP volunteers attack
Mehul Choksi lawyer
Auraiya Double Murder Case
Batwara 1947 Box Office Collection
Imran Khan Hospital
US Iran sanctions
Awarapan 2 Box Office Collections
Mumbai Powai Assault Case
Hyderabad Aston Martin accident
News Pulse 10
Aaj Ka Rashifal
Delhi Weather
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • Sports
  • Other Sports
  • नीरज चोपड़ा के बाद भारत का नया जैवलिन सुपरस्टार! जानिए कौन हैं यशवीर सिंह

नीरज चोपड़ा के बाद भारत का नया जैवलिन सुपरस्टार! जानिए कौन हैं यशवीर सिंह

Who is Yashvir Singh: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत जैवलिन थ्रोअर यशवीर सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता। उन्होंने आखिरी प्रयास में कमाल का थ्रो कर सीधे तीसरे स्थान पर छलांग लगा दी। आइए जानते हैं इस जैवलिन स्टार की कहानी।

3 Min read
Author : Deepali Virk
Published : Aug 01 2026, 10:38 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जीता ब्रॉन्ज मेडल
Image Credit : Instagram

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जीता ब्रॉन्ज मेडल

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता भारत के लिए बेहद खास रही। भारत ने इस इवेंट में दो मेडल जीते। नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया, जबकि पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा ले रहे यशवीर सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। यशवीर ने अपने आखिरी प्रयास में 85.41 मीटर का शानदार थ्रो किया। यह उनके करियर का पर्सनल बेस्ट भी रहा। इसी थ्रो के दम पर उन्होंने छठे स्थान से सीधे तीसरे स्थान पर पहुंचकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
कौन हैं यशवीर सिंह?
Image Credit : Instagram

कौन हैं यशवीर सिंह?

यशवीर सिंह का जन्म 22 अक्टूबर 2001 को राजस्थान में हुआ। उन्होंने महज 14 साल की उम्र में जैवलिन थ्रो खेलना शुरू कर दिया था। उनके पिता राय सिंह उनके पहले कोच रहे, जिन्होंने शुरुआत से ही उनकी प्रतिभा को पहचाना और उन्हें प्रशिक्षण दिया। राय सिंह खुद भी नेशनल लेवल के खिलाड़ी रह चुके हैं।

36
पढ़ाई से ज्यादा खेल में था मन
Image Credit : Instagram

पढ़ाई से ज्यादा खेल में था मन

यशवीर का परिवार चाहता था कि वह सैनिक (मिलिट्री) स्कूल में पढ़ाई करें और आगे चलकर सेना में भर्ती हों। लेकिन पढ़ाई में उनकी ज्यादा रुचि नहीं थी। स्कूल में वो क्रिकेट खेलते थे और तेज गेंदबाजी करते थे। उनके पिता ने बेटे का खेल के प्रति जुनून देखकर उनके पिता ने उन्हें पूरी तरह जैवलिन थ्रो पर ध्यान देने की सलाह दी। यही फैसला उनके करियर का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ।

और पढे़ं- कौन हैं रुमेश थरंगा पथिरागा? जिन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में नीरज चोपड़ा को हराकर जीता गोल्ड

46
घरेलू प्रतियोगिताओं में दिखाया दम
Image Credit : Instagram

घरेलू प्रतियोगिताओं में दिखाया दम

यशवीर ने जूनियर लेवल से ही शानदार प्रदर्शन करना शुरू कर दिया था। उन्होंने कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में मेडल जीते। अंडर-20 फेडरेशन कप में उन्होंने नीरज चोपड़ा का मीट रिकॉर्ड भी तोड़ा। इसके बाद लगातार 80 मीटर से ज्यादा के थ्रो करते हुए वह भारत के उभरते हुए जैवलिन स्टार बन गए।

56
2025 बना करियर का टर्निंग प्वाइंट
Image Credit : Instagram

2025 बना करियर का टर्निंग प्वाइंट

साल 2025 यशवीर सिंह के करियर का सबसे अहम साल साबित हुआ। उन्होंने इंडियन ओपन एथलेटिक्स में जैवलिन थ्रो का खिताब जीता। इसके अलावा एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इसी दौरान उन्होंने 82.57 मीटर का पर्सनल बेस्ट थ्रो किया, पाकिस्तान मेमोरियल मीट में गोल्ड मेडल जीता और पहली बार वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में जगह बनाई।

66
भारत का अगला बड़ा जैवलिन स्टार
Image Credit : Instagram

भारत का अगला बड़ा जैवलिन स्टार

नीरज चोपड़ा के बाद भारत में जैवलिन थ्रो की नई पीढ़ी तेजी से उभर रही है। यशवीर सिंह ने अपनी मेहनत, धैर्य और शानदार प्रदर्शन से साबित कर दिया है कि आने वाले सालों में वह भारत के सबसे बड़े जैवलिन खिलाड़ियों में शामिल हो सकते हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 85.41 मीटर का थ्रो कर ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद उन्हें भारतीय एथलेटिक्स का अगला बड़ा सितारा माना जा रहा है।

यशवीर सिंह को लेकर पूछे जाने वाले सवाल

1. यशवीर सिंह कौन हैं?

यशवीर सिंह भारत के युवा जैवलिन थ्रोअर हैं, जिन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में ब्रॉन्ज मेडल जीता।

2. यशवीर सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में कितनी दूरी तक भाला फेंका?

उन्होंने अपने अंतिम प्रयास में 85.41 मीटर का थ्रो कर ब्रॉन्ज मेडल जीता।

3. यशवीर सिंह किस राज्य के रहने वाले हैं?

यशवीर सिंह राजस्थान के रहने वाले हैं और उन्हें भारत के उभरते हुए जैवलिन खिलाड़ियों में गिना जाता है।

About the Author

DV
Deepali Virk
दीपाली विर्क एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्ष 2015 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2020 से वे एशियानेट न्यूज़ हिंदी से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफस्टाइल और स्पोर्ट्स से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कंटेंट तैयार करती हैं। पहले वे पत्रिका, न्यूज़ डीएनए, और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। फीचर स्टोरी लिखने में उनकी विशेष विशेषज्ञता है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने पत्रकारिता में मास्टर्स के साथ एमबीए (एचआर और मार्केटिंग) भी किया है, जो उनके प्रोफेशनल अप्रोच को मजबूत बनाता है।
खेल समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Hockey Family: एक ही एकेडमी से 5 वर्ल्ड कप खिलाड़ी, मां-बेटे ने रचा इतिहास!
Recommended image2
BWF World Championship: पीवी सिंधु का जलवा, 34 मिनट में दर्ज की शानदार जीत
Recommended image3
Sachin Tendulkar के परिवार के नाम एक और बड़ी उपलब्धि, ननद सारा ने भाभी सानिया चंडोक को क्यों दी बधाई?
Recommended image4
India vs Pakistan Hockey: 10 साल से नहीं हारा भारत, लेकिन आज पाकिस्तान के खिलाफ एक गलती पड़ सकती है भारी
Recommended image5
Hockey World Cup 2026: कब और कहां देखें भारत के सभी मैच, इस दिन होगा भारत पाकिस्तान का महामुकाबला
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved