FIFA World Cup 2026 Final: स्पेन से हार के बाद अर्जेंटीना के खिलाड़ियों का गुस्सा मैदान पर फूट पड़ा। मैच खत्म होते ही स्पेन के खिलाड़ियों से धक्का-मुक्की और हाथापाई हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Argentina Players Fight: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला अर्जेंटीना और स्पेन के बीच खेला गया। इस रोमांचक मैच में स्पेन ने एक्स्ट्रा टाइम में 1-0 से जीत दर्ज कर 16 साल बाद दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया। लेकिन मैच खत्म होने के बाद मैदान पर ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। हार से निराश अर्जेंटीना के कुछ खिलाड़ी अपना आपा खो बैठे और स्पेन के खिलाड़ियों से उनकी तीखी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते यह बहस धक्का-मुक्की और हाथापाई में बदल गई। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

फीफा खत्म होते ही मैदान पर मचा हंगामा

फीफा वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबला खत्म होने के तुरंत बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। पहले खिलाड़ियों के बीच बहस हुई, लेकिन कुछ ही पलों में मामला इतना बढ़ गया कि दोनों टीमों के खिलाड़ी एक-दूसरे को धक्का देने लगे। हालात बिगड़ते देख दोनों टीमों के कोच और सपोर्ट स्टाफ को बीच-बचाव के लिए मैदान पर उतरना पड़ा। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में अर्जेंटीना के मिडफील्डर लिएंड्रो पारेडेस को स्पेन के गावी और एरिक गार्सिया के साथ बहस और धक्का-मुक्की करते हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि पारेडेस ने गुस्से में स्पेनिश खिलाड़ियों को धक्का दिया, जिसके बाद दोनों टीमों के बाकी खिलाड़ी भी आमने-सामने आ गए।

Scroll to load tweet…

खिलाड़ियों पर हुआ FIFA का कड़ा एक्शन

मैच के बाद हुई इस घटना को FIFA ने गंभीरता से लिया। जांच के बाद लिएंड्रो पारेडेस को इस झड़प का जिम्मेदार माना गया और उन्हें रेड कार्ड दिखाया गया। वह इस फाइनल मुकाबले में रेड कार्ड पाने वाले दूसरे अर्जेंटीनी खिलाड़ी बने। इससे पहले मैच के दौरान एंजो फर्नांडीज को भी रेड कार्ड मिला था। FIFA ने साफ मैसेज दिया कि मैदान पर अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Scroll to load tweet…

और पढे़ं- फीफा वर्ल्ड कप 2026 अवॉर्ड विनर्स लिस्ट: जानिए किसे मिला गोल्डन बूट, गोल्डन बॉल और गोल्डन ग्लव?

ऐसा रहा अर्जेंटीना और स्पेन के बीच फाइनल मुकाबला

न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में खेले गए फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने एक्स्ट्रा समय में अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर इतिहास रच दिया। स्पेन की ओर से फेरान टोरेस ने गोल कर टीम को जीत दिलाई। इस जीत के साथ स्पेन ने 16 साल बाद फिर से विश्व चैंपियन बना और मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना से खिताब छीन लिया। हालांकि, मैच के बाद खिलाड़ियों के बीच हुई झड़प ने इस ऐतिहासिक मुकाबले को विवादों में भी ला दिया।

फीफा को लेकर सर्च किए जाने वाले सवाल

1. फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल किसने जीता?

स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीता।

2. मैच के बाद विवाद क्यों हुआ?

हार के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच कहासुनी हुई, जो बाद में धक्का-मुक्की और हाथापाई में बदल गई।

3. FIFA ने किस खिलाड़ी पर कार्रवाई की?

अर्जेंटीना के मिडफील्डर लिएंड्रो पारेडेस को झड़प का दोषी मानते हुए रेड कार्ड दिखाया गया।