हॉकी वर्ल्ड कप 2023 में पहला क्रासओवर मुकाबला मलेशिया और स्पेन के बीच खेला गया। लेकिन यह ऐसा मैच हुआ जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। फुल टाइम तक दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर रहीं और मैच का फैसला पेनाल्टी शूटआउट के जरिए हुआ। 

India Loss Against New Zealand Hockey World Cup. हॉकी वर्ल्ड कप 2023 के दूसरे क्रासओवर में भारतीय टीम न्यूजीलैंड से हारकर विश्वकप से बाहर हो गई है। इससे करोड़ों भारतीयों की उम्मीदें धराशायी हो गई हैं। पहले फुल टाइम तक दोनों टीमें 3-3 की बराबरी पर रहीं लेकिन पेनाल्टी शूटआउट में 4-2 से भारत की हार हो गई और वह वर्ल्ड कप से बाहर हो चुका है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कैसा रहा पहला क्वार्टर
भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच क्रासओवर का दूसरा मुकाबला खेला गया लेकिन पहले क्वार्टर तक कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच यह 7वां मैच हैं। इससे पहले भारत ने 3 बार न्यूजीलैंड को हराया है जबकि दो बार हार का सामना करना पड़ा है। वहीं 1 मैच ड्रॉ हुआ है। वहीं हॉकी वर्ल्ड कप 2023 में खेला गया पहला क्वार्टर बिना किसी गोल के खत्म हुआ। पहले क्वार्टर के बाद दोनों टीमों का स्कोर 0-0 रहा।

दूसरे क्वार्टर में इंडिया ने लीड ली
दूसरे क्वार्टर में भारतीय टीम के ललित उपाध्याय ने शानदार तरीके से खेला है और पहला गोल दाग दिया है। इससे पहले भी भारत ने एक गोल करने की कोशिश की लेकिन न्यूजीलैंड के गोलकीपर निक्सन ने गोल सेव कर लिया। इसके कुछ ही देर के बाद भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने गोल किया और भारत को 2-0 की लीड दिला दी। भारतीय टीम लगातार अटैक करती रही। इसके कुछ ही देर बाद न्यूजीलैंड की टीम ने भी 1 गोल किया और भारत की लीड 2-1 तक पहुंच गई।ॉ

तीसरे क्वार्टर का मैच कैसा रहा
तीसरे क्वार्टर में वरूण कुमार ने पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर दिया और भारत की लीड को 3-1 तक पहुंचा दिया। हालांकि भारत की यह लीड ज्यादा देर तक नहीं टिक पाई और न्यूजीलैंड के रसेल ने गजब का गोल किया और दोनों टीमों के बीच का मुकाबला 3-2 तक पहुंच गया। इसके बाद भी किवी टीम ने कई बार गोल करने की कोशिश की लेकिन गोल नहीं हो पाया लेकिन न्यूजीलैंड की पूरी तरह से हावी रही।

चौथे क्वार्टर में बराबरी का मुकाबला
चौथे क्वार्टर के पहले दो मिनट तक कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई। लेकिन इसके बाद न्यूजीलैंड की टीम ने शानदार गोल करके मुकाबला 3-3 की बराबरी पर ला दिया। सैम हीहा के स्ट्राइक को पाठक ने बेहतरीन तरीके से रोक लिया और गोल सेव किया। न्यूजीलैंड के खिलाड़ी निक रोस को यलो कार्ड मिला और 5 मिनट के लिए वे मैदान से बाहर हुए। इसके बाद भारत को पेनाल्टी कॉर्नर मिला लेकिन गोल नहीं हो पाया। फुल टाइम के बाद भी दोनों टीमों के बीच मुकाबला 3-3 की बराबरी पर रहा और अब पेनाल्टी के जरिए मैच का फैसला हुआ।

पेनाल्टी में भारत की 4-2 से हुई हार
पेनाल्टी शूटआउट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पहला गोल किया। इसके बाद न्यूजीलैंड की टीम ने भी गोल किया। फिर न्यूजीलैंड ने गोल मिस किया। इसके बाद न्यूजीलैंड ने गोल किया। दोनों टीमों ने कुछ मिल किए और कुछ गोल किए और पेनाल्टी शूटआउट में 3-3 की बराबरी हो गई। फिर श्रीजेश गोल सेव करके भारत की उम्मीदें बरकरार रखीं। इसके बाद भी रिप्ले हुआ और भारत के सेव माना गया। हरमनप्रीत भी गोल नहीं कर पाए भारत मुश्किल में पड़ गया। इसके बाद श्रीजेश की जगह कृष्ण पाठक वापस आए। सारी उम्मीदें उन्हीं पर टिकी रहीं लेकिन भारत पेनाल्टी शूटआउट में 4-2 से हारकर वर्ल्ड कप से बाहर हो गया है।

यह भी पढ़ें

Hockey World Cup 2023: पेनाल्टी शूटआउट में स्पेन ने दर्ज की रोमांचक जीत, क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से होगी भिड़ंत