हाल ही में खेल रत्न से सम्मानित शूटर मनु भाकर के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक सड़क दुर्घटना में उनकी नानी और मामा की दर्दनाक मौत हो गई।

Manu Bhaker: भारतीय महिला शूटर मनु भाकर को हाल ही में राष्ट्रपति द्वारा खेल रत्न अवॉर्ड दिया गया है। उन्हें खेल के सबसे प्रतिष्ठित सम्मान लिए ज्यादा दिन हुए ही नहीं है और उनके परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मनु की नानी और मामा की एक सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई है। चरखी दादरी के महेंद्रगढ़ बायपास रोड के समीप उनकी स्कूटी दुर्घटना का शिकार हो गई। दोनों उस पर सवार होकर कहीं जा रहे थे और एक ब्रेजा कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतना भयानक था, कि दोनों की मौत मौके पर ही हो गई। जिसके बाद गाड़ी में सवार चालक मौके से फरार हो गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दरअसल, यह घटना 19 जनवरी, रविवार को हुई है। मनु भाकर के मामा और नानी की मौत की सूचना सुनने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, फरार चालक की तलाश की जा रही है। मनु को 2 दिन पहले 17 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा खेल रत्न का पुरस्कार दिया गया था। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता मनु ने अपने खेल से पूरी दुनिया में भारत का तिरंगा ऊंचा किया है। लेकिन, अब उन्हें दुख का सामना करना पड़ा है।

Scroll to load tweet…

मनु भाकर ने खेल की दुनिया में लहराया है परचम

पेरिस ओलंपिक में भी मनु भारत ने लाजवाब प्रदर्शन करके दिखाया था। 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में उन्होंने कांस्य पदक अपने नाम किया था। वहीं, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स स्पर्धा में भी कांस्य जीता था। सरबजोत सिंह के साथ मिलकर उन्होंने यह कारनामा किया था। किसी भी एक ओलंपिक सीजन में तो मेडल अपने नाम करने वाली पहली खिलाड़ी मनु भाकर ही हैं।

मनु भाकर-गुकेश सहित 4 खिलाड़ियों को मिला खेल रत्न, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

मनु के मामा और नानी एक साथ स्कूटी से निकले थे बाहर

मनु भाकर के मामा और नानी की मृत्यु ने पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ा दी है। उनके मामा का नाम युद्धवीर सिंह (50 साल) है, जो हरियाणा रोडवेज में चालक हैं। वह अपन ड्यूटी के लिए ही स्कूटी पर सवार होकर निकले थे। उनके साथ मनु की नानी सावित्री देवी (77 साल) भी स्कूटी पर सवार होकर जा रही थीं। उन्हें अपने छोटे बेटे के यहां जाना था। दोनों एक साथ घर से निकले। दोनों कल्याणा मोड़ पर पहुंचे ही थे, कि दूसरी दिशा से आ रही एक कार ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दिया। इसके बाद दोनों का स्पॉट डेथ हो गया। पूरे फैमिली में मातम का माहौल है।

यह भी पढ़ें: खेल रत्न से सम्मानित होंगे मनु-गुकेश सहित 4 खिलाड़ी, 30 को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड