Argentina Football Future Stars 2026 FIFA World Cup: क्या अर्जेंटिना को Lionel Messi का परफेक्ट रिप्लेसमेंट मिल गया है? क्या Valentín Barco और Nico Paz जैसे नए विंगर्स वर्ल्ड कप 2026 में टीम का गेम बदल सकते हैं? अर्जेंटीना vs आइसलैंड वार्म-अप मैच का क्या रिजल्ट रहा?

FIFA World Cup 2026 Argentina Warm-Up: क्या फीफा वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने से पहले ही डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना ने दुनिया की बाकी टीमों की टेंशन बढ़ा दी है? जवाब है. हां, बिल्कुल। आज आइसलैंड के खिलाफ खेले गए आखिरी वार्म-अप मैच में अर्जेंटीना ने 3-0 से एकतरफा जीत दर्ज की। ये वॉर्म-अप मैच सिर्फ एक प्रैक्टिस गेम नहीं था, बल्कि एक बड़ा इशारा आने वाले वर्ल्ड कब के लिए था। मैच में सबकी नजरें सिर्फ एक प्लेयर लियोनेल मेसी पर थी, लेकिन असली गदर तो दो नए विंगर्स ने मचाया। अब सवाल ये है कि क्या अर्जेंटिना को मेसी का 'परफेक्ट रिप्लेसमेंट' मिल गया है? आइए जानते हैं ये दोनों नए विंगर्स कौन हैं...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Argentina के 2 नए विंगर्स कौन, जिन्होंने Iceland के खिलाफ मचाया तूफान?

वैलेंटाइन बारको (Valentín Barco)

मैच के सिर्फ 8वें मिनट में जिस खिलाड़ी ने महफिल लूटी, वो द वंडर किड वैलेंटाइन बारको थे। आइसलैंड के बॉक्स में मची खलबली के बीच गेंद जैसे ही बारको के पैरों के पास आई, उन्होंने बिना सोचे बॉक्स के ठीक बाहर से एक ऐसा शॉट मारा कि गोलकीपर बस देखता रह गया। बारको की इस सिल्कन फिनिश ने अर्जेंटीना को 1-0 की बढ़त दिलाई और दिखा दिया कि उनमें बड़े मंच पर चमकने का पूरा टैलेंट है।

थियागो अल्माडा (Thiago Almada)

मैच का तीसरा और आखिरी गोल करने वाले द फिनिशर थियागो अल्माडा ने अपनी फुर्ती से सबका दिल जीत लिया। जब मैच के दूसरे हाफ में आइसलैंड ने एक साथ 6 खिलाड़ी बदले, तब अल्माडा ने मेसी और रोड्रिगो डी पॉल के साथ मिलकर ऐसी कमाल की जुगलबंदी दिखाई कि विरोधी टीम के होश उड़ गए। अल्माडा का खेल देखकर साफ है कि वे अर्जेंटीना की इस नई जनरेशन के सबसे खतरनाक वेपन बनने वाले हैं।

लियोनेल मेसी बेंच से आए और 60 सेकंड में दिखा दिया 'गॉड मोड'

भले ही नए लड़कों ने तूफान लाया, लेकिन मैच में लियोनेल मेसी का जलवा भी देखने को मिला। हैमस्ट्रिंग की थकावट की वजह से मेसी पहली स्टार्टिंग इलेवन में नहीं थे और बेंच पर बैठे थे। स्टेडियम में मौजूद 88,000 से ज्यादा फैंस सिर्फ उनकी एक झलक के लिए बेताब थे। फिर आया मैच का 68वां मिनट। जैसे ही मेसी मैदान पर उतरे, मानो पूरा स्टेडियम गूंज उठा। और मेसी ने क्या किया? मैदान पर आने के ठीक 60 सेकंड के अंदर उन्होंने मिडफील्ड से एक जादुई थ्रू-बॉल पास किया, जिसे रोकने के चक्कर में कीपर ने फॉउल किया और अर्जेंटीना को पेनल्टी मिल गई। मेसी ने बिना किसी ड्रामे के गेंद को नेट में डाल दिया।

Scroll to load tweet…

फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटिना के विरोधियों के लिए खतरे की घंटी

अर्जेंटीना पिछले वर्ल्ड कप (कतर) की चैंपियन है और इस बार वे ग्रुप-जे (Group J) में अल्जीरिया, ऑस्ट्रिया और जॉर्डन के खिलाफ उतरेंगे। आइसलैंड के खिलाफ इस आखिरी फ्रेंडली मैच को जीतकर अर्जेंटीना ने लगातार अपनी 7वीं जीत दर्ज की है। सबसे डरावनी बात बाकी टीमों के लिए यह है कि अर्जेंटीना ने पिछले 7 मैचों में 21 गोल दागे हैं और सिर्फ 1 गोल खाया है। कोच लियोनेल स्कालोनी की इस टीम के पास अब न सिर्फ मेसी का मैजिक है, बल्कि बारको, अल्माडा और निको पाज़ जैसे युवा विंगर्स की ऐसी फौज है जो किसी भी वक्त मैच का पासा पलट सकती है।