एमएस धोनी ने अपनी पत्नी साक्षी की खिंचाई की है। उन्होंने कहा कि साक्षी अपने इंस्टाग्राम फॉलोअर बढ़ाने के लिए मेरा इस्तेमाल करती है। यह वीडियो वायरल हो गया है। 

खेल डेस्क। इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को लाइम लाइट से दूर रहना पसंद है। वह अपने निजी जीवन को सोशल मीडिया से दूर रखने की कोशिश करते हैं। वहीं, उनकी पत्नी साक्षी धोनी को सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना पसंद है। वह खुद की और धोनी की वीडियो शेयर करती रहती है। यही कारण है कि सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

साक्षी धोनी की फिल्म निर्माण कंपनी धोनी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड की प्रबंध निदेशक हैं। वह इन दिनों अपने प्रोडक्शन की पहली फिल्म लेट्स गेट मैरिड (एलजीएम) का प्रचार कर रही हैं। इस बीच उनका और धोनी का एक इंस्टाग्राम वीडियो वायरल हुआ है। इसमें धोनी पत्नी की खिंचाई करते दिख रहे हैं। साक्षी मोबाइल से धोनी का वीडियो बना रही थी उसी वक्त धोनी ने कहा कि यह मेरा इस्तेमाल अपने इंस्टाग्राम फॉलोअर बढ़ाने के लिए करती है। इसपर साक्षी ने कहा कि आपके फैन भी मेरे फैन हैं।

View post on Instagram

इंस्टाग्राम अकाउंट पर साक्षी से अधिक हैं धोनी के फॉलोअर्स

बता दें कि साक्षी धोनी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 5.2 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। हालांकि, उनके फॉलोअर्स की संख्या उनके पति एमएस धोनी की तुलना में कम है। धोनी के इंस्टाग्राम पर 44.9 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। धोनी ने पिछले दिनों इंस्टाग्राम पर अपना 42वां जन्मदिन मनाया था। इस पोस्ट को अब तक 10 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

गौरतलब है कि साक्षी धोनी ने हाल ही में एक न्यूज शेयर की थी कि एमएस धोनी आईपीएल 2023 फाइनल के बाद अपने घुटने की सर्जरी के बाद रिहैब से गुजर रहे हैं। वीडियो में साक्षी से पूछा गया कि धोनी इस समय कैसे हैं तो उन्होंने जवाब दिया, “वह ठीक हो रहे हैं और अच्छा कर रहे हैं।”