ओलंपिक चैंपियन ने विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स को शीर्ष स्थान से विस्थापित कर करियर की नई ऊंचाई हासिल की।

Golden Boy Neeraj Chopra new achievement: भारत के एथलेटिक्स के गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा ने पुरुषों की भाला फेंक में दुनिया की नंबर 1 रैंकिंग हासिल करने वाले पहले भारतीय बनकर सोमवार को इतिहास रच दिया। ओलंपिक चैंपियन ने विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स को शीर्ष स्थान से विस्थापित कर करियर की नई ऊंचाई हासिल की। जंपर शैली भी शुरूआती सीजन में वर्ल्ड रैंकिंग में टॉप पोजिशन हासिल कर दुनिया को अपना जौहर दिखा चुकी हैं। भारत की ललिता बाबर भी कुछ साल पहले विश्व में शीर्ष स्थान हासिल कर चुकी हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

विश्व रैंकिंग में टॉप पर नीरज चोपड़ा के पहुंचने की वजह उनके शुरूआती सीजन में असाधारण प्रदर्शन रहा। सीजन 2023 में उन्होंने दोहा में 88.63 मीटर का थ्रो फेंकने के साथ डायमंड लीग इवेंट जीत कर एक रिकॉर्ड कायम किया। नीरज ओलंपिक में गोल्ड जीतने के साथ लगातार शानदार खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं।

पुरुषों की भाला फेंक में वर्ल्ड के टॉप 5 खिलाड़ी

1. नीरज चोपड़ा (भारत) - 1455 अंक

2. एंडरसन पीटर्स (जीआरएन) - 1433 अंक

3. जैकब वडलेज्च (सीजेडई) - 1416 अंक

4. जूलियन वेबर (जीईआर) - 1385 अंक

5. अरशद नदीम (PAK) - 1306 अंक

ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाले नीरज भारत के दूसरे एथलीट

नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था। गोल्ड मेडल जीतने के साथ ही नीरज चोपड़ा दुनिया के खेल प्रेमियों का दिल जीत लिए। अपनी असाधारण खेल कौशल की वजह से नीरज लगातार एथलेटिक्स की दुनिया में छाए हुए हैं। नीरज चोपड़ा ओलंपिक में भारत के लिए गोल्ड जीतने वाले दूसरे एथलीट हैं। टोक्यो में पदक जीतने के पहले नीरज चोपड़ा ने एशियाई व राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था।

अगले ओलंपिक में भी नीरज से भारत को उम्मीद

नीरज चोपड़ा अगली बार हेंगेलो, नीदरलैंड में फैनी ब्लैंकर्स-कोएन गेम्स में खेलते नजर आएंगे। वह 13 जून को फ़िनलैंड में पावो नूरमी खेलों में भी भाग लेंगे। 2023 के एशियन गेम्स और पेरिस ओलंपिक 2024 में भी नीरज चोपड़ा से पदक की उम्मीद भारतीय खेल प्रेमी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:

कौन है भारत की अल्ट्रा रनर सोफिया सूफी, जो बनाने वाली है पांचवा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड