भारतीय रेसलर विनेश फोगाट ने संन्यास की घोणा कर दी है। ओलंपिक में डिस्क्वालिफाई होने से निराश विनेश ने ट्वीट कर यह ऐलान किया है।  

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय रेसलर विनेश फोगाट सेमीफाइनल में जीत के बाद काफी खुश थीं। फाइनल में भारत के लिए गोल्ड जीतने का मौका उनके सामने था लेकिन 50 किलोवर्ग में 100 ग्राम अधिक वजन होने पर उन्हेंं डिस्क्वालिफाई कर दिया गया। गोल्ड जीतने के सपने के साथ विनेश की उम्मीदें और हिम्मत भी टूट गई। आखिरकार उन्होंने संन्यास की घोषणा कर दी। सोशल मीडिया पर उन्होंने, उन्होंने लिखा- कुश्ती जीत गई और मैं हार गई। इसके बाद से देश भर से तमाम खेल प्रेमी अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

विनेश ने सोशल मीडिया पर किया इमोशनल ट्वीट
विनेश फोगाट ने सोशल मीडिया पर संन्यास की घोषणा के साथ इमोशनल ट्वीट किया है। विनेश ने ट्वीट में कहा- मां कुश्ती मेरे से जीत गई और मैं हार गई। मुझे माफ करना आपका सपना और मेरी हिम्मत सब टूट गए हैं। अब और ताकत नहीं रह गई है। अलविदा कुश्ती 2001-2024। मैं आप सभी की ऋणी रहूंगी। 

विनेश की रजत देने की अपील पर फैसला आज
विनेश ने खेल पंचाट यानी कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन ऑफ स्पोर्ट्स (CAS) में अपील करते हुए रजत पदक दिए जाने की मांग की थी। उनकी मांग पर आज फैसला आ सकता है। विनेेश तीन कुश्ती के मुकाबले जीतकर फाइनल में स्थान पक्का किया था। यहां उनके गोल्ड जीतने की भी पूरी उम्मीद थी। आज इस मामले में फैसला आ सकता है।

Scroll to load tweet…

विनेश क संन्यास लेने पर खेल प्रेमी दुखी, किए कई कमेंट्स 
विनेश के संन्यास लेने से सोशल मीडिया पर खेल प्रेमियों ने कमेंट कर दुख जताया है।सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा है, 'इस देश की बहादुर बेटी हो तुम।' एक अन्य यूजर ने पोस्ट में लिखा है, ‘मैं आपको और आपके प्रयास के लिए धन्यवाद देता हूं कि आप देश को इतना आगे ले आईं। थोड़ा बैड लक था। एक दिन और होता तो जरूर वजन कंट्रोल हो जाता और गोल्ड आप ही जीततीं। मेरे लिए तो आप ही गोल्ड मेडल विनर हैं। ये काफी मुश्किल वक्त है। आपको बहुत धन्यवाद।’

पूर्व सीएम भूपिंदर हुड्डा के प्रस्ताव पर बोले महावीर फोगाट
विनेश फोगाट को राज्यसभा भेजने के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुडा के प्रस्ताव पर महावीर फोगट ने कहा, "जब भूपिंदर हुडा हरियाणा के मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने गीता और बबीता के साथ भेदभाव किया था। आज भूपिंदर हुडा क्या कह रहे हैं" यह सिर्फ एक राजनीतिक स्टंट है।

Scroll to load tweet…