PV Sindhu Latest Pictures 2025: सोशल मीडिया पर पीवी सिंधु और करीना कपूर खान की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दोनों स्पोर्ट्स वियर पहनें स्टाइलिश पोज देती हुई नजर आ रही हैं, आइए देखें करीना-पीवी का ग्लैमरस लुक...

PV Sindhu Kareena Kapoor Pics: बॉलीवुड इंडस्ट्री में करीना कपूर खान की खूबसूरती का जवाब नहीं है, वह अपनी हर एक अदा से लाखों लोगों का दिल जीत लेती हैं। वहीं, दूसरी तरफ खेल के मैदान पर पीवी सिंधु का जवाब नहीं है, ना सिर्फ अपनी बैडमिंटन स्किल्स से बल्कि अपने स्टाइलिश लुक्स से भी वो करोड़ों लोगों का दिल जीतती हैं। हाल ही में पीवी सिंधु और करीना कपूर ने एक ऐड शूट की तस्वीरें शेयर की, जिसमें दोनों स्टाइलिश पोज देती नजर आ रही हैं और इन फोटो को देखकर आप भी कहेंगे कि पीवी सिंधु करीना पर भारी पड़ रही हैं।

पीवी सिंधु और करीना कपूर की लेटेस्ट फोटो (PV Sindhu new stylish look)

इंस्टाग्राम पर पीवी सिंधु और करीना कपूर ने अपने ऑफिशियल पेज पर कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें दोनों प्यूमा इंडिया के लिए पोज देती हुई नजर आ रही हैं। पीवी सिंधु ने जहां ब्लैक कलर का ब्रालेट टॉप और टाइट्स पहने हैं, तो वहीं करीना मेहरून कलर के लॉन्ग टाइट्स, क्रॉप टॉप और जैकेट पहने नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है और आधे घंटे के अंदर ही 13000 से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं। फैंस भी इस पर कमेंट कर रहे हैं, एक्टर सोफी चौधरी ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा- गॉर्जियस लेडीज। वहीं, कई यूजर्स ने इस पर लव इमोजी भी बनाई है।

 

View post on Instagram
 

 

और पढे़ं- खेल के साथ-साथ कमाई के मैदान में भी हिट हैं सिंधु, करोड़ों की हैं मालकिन

लग्जरी कार से लेकर 3 मंजिला घर तक, बैडमिंटन क्वीन सिंधु की लाइफस्टाल

चीन ओपन सुपर 1000 में नजर आई थी पीवी सिंधु (PV Sindhu Work front)

पीवी सिंधु के खेल की बात की जाए, तो हाल ही में वह चाइना ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट में शामिल हुई थी, जिसमें भारत की 17 साल की उन्नति हुड्डा ने पीवी सिंधु को 21-16, 19-21 और 21-13 से हराया था। हालांकि, क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उन्नति हुड्डा को जापान की अकाने यामागुची से हार का सामना करना पड़ा। पीवी सिंधु अपने बैडमिंटन करियर में दो बार वर्ल्ड चैंपियन बन चुकी हैं। इसके अलावा पीवी सिंधु सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिविटी रहती है। इंस्टाग्राम पर उनके 3.9 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जिनके लिए वो अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।