MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Mahant Swami Maharaj
Rahul Gandhi New Team
PM Modi Vadodara Speech
Guwahati Wife Murder Case
Kal Ka Rashifal
Delhi Manipuri Musician Murder
Bach Baras Vrat Katha
Delhi Satya Niketan Building Collapse
Bach Baras 2026 Kab Hai
Krishna Ji Ki Chhathi 2026 Date
OTT Releases This Week
Bach Baras Kab Hai
Aaj Ka Rashifal
Hanuman Ansh Vs Mirzapur The Movie Collections
Toxic Box Office Collection
Delhi PG Hostel Crisis
Top News Headlines
Delhi University Hostel Crisis
Hanuman Ansh Box Office Collection
  • Home
  • Sports
  • Other Sports
  • कभी पोलियो ने तोड़ा, फिर जिंदगी ने परखा... अब कॉमनवेल्थ गेम्स में शर्मिला धनकर ने गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

कभी पोलियो ने तोड़ा, फिर जिंदगी ने परखा... अब कॉमनवेल्थ गेम्स में शर्मिला धनकर ने गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

Who is Sharmila Dhankar: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शर्मिला धनकर ने महिला पैरा शॉट पुट F57 स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। पोलियो, गरीबी, घरेलू हिंसा और कठिनाइयों का सामना करने के बाद वह भारत की पहली पैरा एथलेटिक्स गोल्ड मेडलिस्ट बनीं।

3 Min read
Author : Deepali Virk
Published : Jul 28 2026, 08:00 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
शर्मिला धनकर का शानदार थ्रो
Image Credit : Instagram

शर्मिला धनकर का शानदार थ्रो

ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शर्मिला धनकर ने महिला पैरा शॉट पुट F57 स्पर्धा में 9.81 मीटर का शानदार थ्रो किया। इस प्रदर्शन के दम पर उन्होंने कनाडा, इंग्लैंड, वेल्स और ऑस्ट्रेलिया की खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
कौन हैं शर्मिला धनकर?
Image Credit : Instagram

कौन हैं शर्मिला धनकर?

शर्मिला धनकर हरियाणा के रेवाड़ी जिले की रहने वाली हैं। उनका जन्म 15 अगस्त 1986 को हुआ था। जब वह सिर्फ 2 साल की थीं, तब तेज बुखार के बाद उन्हें पोलियो हो गया। इससे उनके बाएं पैर की मांसपेशियां कमजोर हो गईं और चलने-फिरने में दिक्कत होने लगी। इसी कारण वह F57 पैरा कैटेगरी में हिस्सा लेती हैं।

35
बचपन से ही मुश्किलों का सामना
Image Credit : Instagram

बचपन से ही मुश्किलों का सामना

शर्मिला का बचपन बेहद कठिन रहा। उनकी मां नेत्रहीन थीं और पिता किसान थे। परिवार की आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं थी। इलाज की पर्याप्त सुविधा न मिलने के कारण उनका पोलियो ठीक नहीं हो सका। 18 साल की उम्र में ही उनकी शादी कर दी गई। शादी के बाद उन्हें दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा का सामना करना पड़ा। जब वह 26 साल की थीं, तब उनके पहले पति ने उन्हें घर से निकाल दिया। उस समय उनकी दो बेटियां थीं और वह बच्चों के साथ अपने मायके लौट आईं।

और पढे़ं- कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: CM खेमचंद ने पदक विजेताओं मीराबाई-ऋषिकांत से की बात

45
दूसरे पति ने बदली जिंदगी
Image Credit : Instagram

दूसरे पति ने बदली जिंदगी

करीब 28 साल की उम्र में शर्मिला की दूसरी शादी हुई। उनके दूसरे पति अजीत सिंह ने उन्हें पैरा एथलेटिक्स में करियर बनाने के लिए मोटिवेट किया। उन्होंने हर कदम पर शर्मिला का साथ दिया। इसके बाद शर्मिला ने राव तुलाराम स्टेडियम में ट्रेनिंग शुरू किया। यहां उनके रिश्तेदार, जो खुद एक पैरा एथलीट थे, उनके पहले कोच बने। यहीं से उनके नए जीवन की शुरुआत हुई।

55
मेहनत ने दिलाई सफलता
Image Credit : Instagram

मेहनत ने दिलाई सफलता

जब शर्मिला ने पहली बार शॉट पुट फेंका, तब उनका थ्रो सिर्फ 5 मीटर था। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। लगातार मेहनत और प्रैक्टिस के दम पर एक साल के भीतर उन्होंने राष्ट्रीय चैंपियनशिप जीती और 7.40 मीटर का नया नेशनल रिकॉर्ड भी बनाया। साल 2026 में शर्मिला ने दुबई इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता। इसके बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में गोल्ड जीतकर उन्होंने इतिहास रच दिया। शर्मिला धनकर की कहानी यह साबित करती है कि अगर हौसला मजबूत हो, तो कोई भी मुश्किल इंसान को उसकी मंजिल तक पहुंचने से नहीं रोक सकती।

बता दें कि F57 कैटेगरी उन खिलाड़ियों के लिए होती है, जिनके पैरों में दिव्यांगता, अंगों की कमी या मांसपेशियों की कमजोरी होती है। इस वर्ग के खिलाड़ी एक खास कुर्सी पर बैठकर शॉट पुट, डिस्कस थ्रो और जैवलिन थ्रो जैसी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते हैं।

शर्मिला धनकर को लेकर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सवाल

1. शर्मिला धनकर कौन हैं?

शर्मिला धनकर हरियाणा की पैरा एथलीट हैं, जिन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिला शॉट पुट F57 में गोल्ड मेडल जीता।

2. शर्मिला धनकर किस बीमारी से प्रभावित थीं?

बचपन में पोलियो होने के कारण उनके बाएं पैर की मांसपेशियां कमजोर हो गई थीं।

3. शर्मिला धनकर ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में कौन-सा इतिहास रचा?

वह कॉमनवेल्थ गेम्स में पैरा एथलेटिक्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं।

About the Author

DV
Deepali Virk
दीपाली विर्क एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्ष 2015 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2020 से वे एशियानेट न्यूज़ हिंदी से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफस्टाइल और स्पोर्ट्स से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कंटेंट तैयार करती हैं। पहले वे पत्रिका, न्यूज़ डीएनए, और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। फीचर स्टोरी लिखने में उनकी विशेष विशेषज्ञता है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने पत्रकारिता में मास्टर्स के साथ एमबीए (एचआर और मार्केटिंग) भी किया है, जो उनके प्रोफेशनल अप्रोच को मजबूत बनाता है।
खेल समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
कौन हैं केया बनर्जी जिन्हें लोगों ने किया सेक्शुलाइज, कैसे बनीं आपत्तिजनक कमेंट्स का शिकार
Recommended image2
India Pakistan Women Asia Cup: भारत ने पाकिस्तान को 55 रन पर समेटा, फिर इरफान पठान ने पूछा- ‘आज संडे है क्या?’
Recommended image3
UP T20 League: रिंकू सिंह की टीम का फिर जलवा, नोएडा को रौंदकर लगातार चौथी बार फाइनल में एंट्री
Recommended image4
Pakistan Cricketer: क्रिकेट में कोई इतना छोटा तो कोई 7 फीट से भी लंबा! इन दो खिलाड़ियों की कहानी जानकर चौंक जाएंगे
Recommended image5
India Women Asia Cup: हॉन्ग-कॉन्ग को 137 रन से रौंदकर सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, अब पाकिस्तान से महामुकाबला!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved