वाडा ने यह निर्णय उस वक्त लिया है जब टोक्यो ओलंपिक में अमेरिकी एथलीट शा'कारी रिचर्डसन डोपिंग टेस्ट में भांग पॉजिटिव मिली थीं। 

नई दिल्ली। विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी ने प्रतिबंधित पदार्थ की सूची में भांग को लेकर रिव्यू करने का निर्णय लिया है। दरअसल, वाडा ने यह निर्णय उस वक्त लिया है जब टोक्यो ओलंपिक में अमेरिकी एथलीट शा'कारी रिचर्डसन डोपिंग टेस्ट में भांग पॉजिटिव मिली थीं। 
इसके बाद अमेरिका के अलावा कई अन्य देशों ने दवा के उपयोग को वैध बनाने के साथ, वाडा को उसी पर वैज्ञानिक अनुसंधान करने के लिए दबाव बनाया था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दरअसल, रिसचर्डसन को डोपिंग टेस्ट के बाद एक महीने के लिए निलंबित कर दिया गया था। 

क्या कहना था रिचर्डसन का?

रिचर्डसन ने कहा था कि वह अपनी मां के निधन के बाद दवा का सेवन करती थीं क्योंकि इससे उन्हें दुख से निपटने में मदद मिली। भांग अमेरिका के ओरेगन राज्य में कानूनी है। हालांकि, वाडा द्वारा भांग को प्रतिबंधित पदार्थ में रखे जाने के बाद अमेरिका में हंगामा मच गया। 

विश्व एथलेटिक्स ने भी की समीक्षा की मांग

विश्व एथलेटिक्स के अध्यक्ष सेबस्टियन कोए ने भी प्रतिबंध पर समीक्षा की मांग कर दी। उन्होंने कहा कि इसकी समीक्षा करने का यह सही समय है।

2022 के बाद लिमिटेड संशोधन करेगा वाडा

हालांकि, पदार्थ 2022 तक प्रतिबंधित रहेगा। वाडा ने कहा कि वह 2022 के लिए सूची में सीमित संशोधन करेगा। वाडा ने एक बयान में कहा, 2022 में भांग की स्थिति की वैज्ञानिक समीक्षा शुरू करने के लिए कई स्टेकहोल्डर्स से अनुरोध प्राप्त होने के बाद कार्यकारी समिति ने सूची विशेषज्ञ सलाहकार समूह के निर्णय का समर्थन किया है। कैनबिस वर्तमान में प्रतिस्पर्धा में प्रतिबंधित है और 2022 में जारी रहेगा।