माता पिता के साथ फुटपाथ पर सोई महज 2 साल की बच्ची का अपहरण हो गया। इस मामले में माता पिता ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है।

तिरुवनंतपुरम. बिहार निवासी माता पिता के साथ केरला के ​तिरुवनंतपुरम में फुटपाथ पर सोई एक 2 साल की बच्ची का अपहरण हो गया है। घटना सोमवार अलसुबह की है। जब सभी गहरी नींद में सोए थे। तभी कोई बच्ची को उठाकर ले गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सुनसान जगह पर सोए थे दंपत्ति

जानकारी के अनुसार तिरुवनंतपुरम में आल सेंट्स कॉलेज के समीप फुटपाथ पर बिहार का एक खानबदोश परिवार सोया था। जहां माता पिता के साथ ही उनके बच्चे भी थे। जब वे गहरी नींद में थे, तभी कोई 2 साल की बच्ची को उठाकर ले गया।

सुबह उठे तो बच्ची गायब

माता पिता अपने बच्चों के साथ थके हारे फुटपाथ पर रात गुजारने के लिए सोए थे। सोमवार अलसुबह जब उनकी अचानक नींद खुली तो उन्होंने देखा कि उनकी बच्ची नहीं थी। इस कारण माता पिता अपने बच्चों के साथ पुलिस से मदद मांगने के लिए थाने पहुंचे।

बेटे ने बताया आरोपी

दो साल की बच्ची के भाई ने पुलिस को बताया कि रात के समय एक व्यक्ति बाईक से घूम रहा था। उसकी स्थिति संदिग्ध नजर आ रही थी। इस मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी मिलने पर विधायक एंटनी राजू ने पुलिस को अलर्ट किया है। वहीं एडीजीपी लेवल से इस मामले में जांच कर बच्ची की तलाश की जा रही है।