अलीनगर विधानसभा 2025 सीट पर भाजपा की मैथिली ठाकुर ने 84,268 वोट पाकर जीत हासिल की। उन्होंने राजद के बिनोद मिश्रा को 12,036 वोटों से हराया। दरभंगा की यह सीट अपने बदलते राजनीतिक समीकरणों के लिए जानी जाती है, जहाँ पहले RJD व VIP जीत चुकी हैं।
Alinagar Assembly Seat 2025: अलीनगर विधानसभा सीट 2025 भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार मैथिली ठाकुर जीत गई हैं। उन्हें 84268 से ज्यादा वोट मिले। उन्होंने 12036 से ज्यादा वोटों से आरजेडी के बिनोद मिश्रा को हराया। बिनोद मिश्रा को 72232 के करीब वोट मिले। अलीनगर विधानसभा सीट (Alinagar Vidhan Sabha Seat) बिहार के दरभंगा जिले में आती है और राज्य की राजनीति में हमेशा अहम रही है। यह सीट दरभंगा संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है। 2010 से लेकर 2020 तक इस सीट ने अलग-अलग पार्टियों को जीत का स्वाद चखाया है। कभी राजद (RJD) का गढ़ रही यह सीट 2020 में वीआईपी (VIP) के खाते में चली गई।
अलीनगर विधानसभा चुनाव का इतिहास (2010–2020)
2010 अलीनगर चुनाव: राजद की जीत
- विजेता: अब्दुल बारी सिद्दीकी (RJD) -37,923 वोट
- उपविजेता: प्रभाकर चौधरी (JDU) -32,934 वोट
- जीत का अंतर: 4,989 वोट
नोट 1: इस जीत से राजद ने अलीनगर को अपने गढ़ के रूप में मजबूत किया।
2015 अलीनगर चुनाव: फिर राजद का दबदबा
- विजेता: अब्दुल बारी सिद्दीकी (RJD) -67,461 वोट
- उपविजेता: मिश्री लाल यादव (BJP)- 54,001 वोट
- जीत का अंतर: 13,460 वोट
नोट: यह चुनाव साबित करता है कि सिद्दीकी का इस क्षेत्र पर गहरा प्रभाव रहा।
2020 अलीनगर चुनाव: वीआईपी का उदय
- विजेता: मिश्री लाल यादव (VIP)- 61,082 वोट
- उपविजेता: विनोद मिश्रा (RJD)-57,981 वोट
- जीत का अंतर: 3,104 वोट
नोट 1: यह नतीजा चौंकाने वाला था, क्योंकि पहली बार वीआईपी ने राजद का गढ़ तोड़ा।
नोट 2: पोस्ट ग्रेजुएट मिश्री लाल यादव पर 4 आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। उनके पास कुल Rs 1,18,66,844 रुपए की चल अचल संपत्ति है और उन पर Rs 27,36,000 रुपए की देनदारी भी है।
अलीनगर विधानसभा सीट क्यों है खास?
- 1. कुल मतदाता: लगभग 2,75,559 (2020 के आंकड़े)
- 2. मुस्लिम वोटर: करीब 58,419 (21.2%)
- 3. अनुसूचित जाति वोटर: लगभग 34,087 (12.37%)
- 4. पूरी तरह ग्रामीण इलाका, जहां जातीय समीकरण अहम भूमिका निभाते हैं।
- 5. 2010 से 2020 तक हर चुनाव में नए राजनीतिक समीकरण देखने को मिले।
