अमरपुर विधानसभा चुनाव 2025 में जेडीयू के जयन्त राज ने जीत हासिल की है। उन्हें 1,03,944 वोट मिले। जयन्त राज ने कांग्रेस के जितेंद्र सिंह को 33,221 वोटों के बड़े अंतर से पराजित किया।
Amarpur Assembly Election 2025: अमरपुर विधानसभा चुनाव 2025 में जनता दल (यूनाइटेड) के जयन्त राज जीते। उन्हें 103944 वोट मिले। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जितेंद्र सिंह को 33221 वोट से हराया। यह सीट बांका जिले की राजनीति का अहम केंद्र मानी जाती है। यहां के चुनाव हमेशा दिलचस्प रहे हैं क्योंकि जातीय समीकरण, स्थानीय मुद्दे और उम्मीदवारों की लोकप्रियता मिलकर नतीजों को प्रभावित करते हैं। जदयू (JDU) ने पिछले तीनों चुनावों (2010, 2015, 2020) में जीत दर्ज करके इस सीट को अपना गढ़ बना लिया है।
अमरपुर विधानसभा का इतिहास और चुनावी समीकरण
1. 2005 में राजद (RJD) ने यहां जीत दर्ज की थी।
2. 2010 से अब तक जदयू (JDU) लगातार तीन बार जीतकर यहां मजबूत स्थिति में है।
3. 2010 और 2015 में जनार्दन मांझी (JDU) ने जीत हासिल की।
4. 2020 में जयंत राज (JDU) ने कांग्रेस और लोजपा को पछाड़ते हुए चुनाव जीता।
अमरपुर विधानसभा चुनाव 2020 (Amarpur Election Result 2020)
- 1. जयंत राज (JDU): 54,308 वोट
- 2. जितेंद्र सिंह (Congress): 51,194 वोट
- 3. मृणाल शेखर (LJP): 40,308 वोट
यह मुकाबला बेहद करीबी रहा, जिसमें जदयू ने केवल कुछ हजार वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।
नोट: इस सीट से विजई जयंत राज पर कोई आपराधिक केस नहीं था। पोस्टग्रेजुएट जयंत राज के पास Rs 61,67,889 रुपए की चल-अचल संपत्ति है। उन पर Rs 8,71,476 रुपये का कर्जा भी है।
अमरपुर विधानसभा चुनाव 2015
- जनार्दन मांझी (JDU): 73,707 वोट
- मृणाल शेखर (BJP): 61,934 वोट
- इस बार भी जदयू ने अपनी पकड़ मजबूत रखी और भाजपा को मात दी।
अमरपुर विधानसभा चुनाव 2010
- जनार्दन मांझी (JDU): 47,300 वोट
- सुरेंद्र प्रसाद सिंह (RJD): 29,293 वोट
- यहीं से जदयू का विजय रथ शुरू हुआ, जो 2020 तक लगातार जारी रहा।
क्यों अहम है अमरपुर विधानसभा सीट?
- यहां करीब 3 लाख से ज्यादा मतदाता हैं।
- राजपूत और यादव वोटर्स की भूमिका निर्णायक मानी जाती है।
- मुस्लिम वोटर्स की भी अच्छी संख्या है।
- हर चुनाव में करीब 55-60% वोटिंग होती है।
- यहां का हर मुकाबला त्रिकोणीय या चतुष्कोणीय रहा है।
