औरंगाबाद विधानसभा चुनाव 2025: औरंगाबाद सीट पर BJP ने फिर वापसी की। त्रिविक्रम नारायण सिंह ने 87,200 वोट हासिल कर कांग्रेस के आनंद शंकर सिंह को 6,794 वोटों से हराया। BSP उम्मीदवार शक्ति कुमार मिश्रा 19,776 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। 

Aurangabad Assembly Election 2025: बिहार के औरंगाबाद जिले की औरंगाबाद विधानसभा सीट राजनीति की अहम सीट मानी जाती है। यहां का मुकाबला लंबे समय से कांग्रेस (INC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच होता आया है। 2010 से 2020 तक तीन चुनावों में इस क्षेत्र की तस्वीर बार-बार बदली। कभी बीजेपी तो कभी कांग्रेस ने जनता का भरोसा जीता। अब 2025 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने कांग्रेस से यह सीट वापस छीन ली है। यहां से भाजपा प्रत्याशी त्रिविक्रम नारायण सिंह ने 6794 वोटों के मार्जिन से जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 87200 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस के आनंद शंकर सिंह को 80406 वोट ही मिले। यहां तीसरे स्थान पर बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी शक्ती कुमार मिश्रा रहे, जिन्हें 19776 लोगों ने मतदान किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

2010 औरंगाबाद विधानसभा चुनाव

  •  विजेता: रामधार सिंह (BJP) -41,176 वोट
  •  हारने वाले: सुनील कुमार सिंह (RJD)-34,934 वोट

नोट : 2010 में औरंगाबाद ने बीजेपी पर भरोसा जताया। उस समय कांग्रेस कमजोर थी और RJD को उम्मीद थी कि यादव-भूईहार समीकरण काम आएगा, लेकिन रामधार सिंह ने जीत दर्ज कर BJP की स्थिति मजबूत कर दी।

2015 औरंगाबाद विधानसभा चुनाव

  •  विजेता: आनंद शंकर सिंह (INC)-63,637 वोट
  •  हारने वाले: रामधार सिंह (BJP)-45,239 वोट

नोट: 2015 का चुनाव महागठबंधन के दौर का था। कांग्रेस ने आनंद शंकर सिंह को उतारा और बीजेपी को कड़ी टक्कर दी। जातीय समीकरण और गठबंधन की ताकत ने कांग्रेस को जीत दिलाई। इस जीत ने कांग्रेस को इस क्षेत्र में नई जान दी।

2020 औरंगाबाद विधानसभा चुनाव

  •  विजेता: आनंद शंकर सिंह (INC) -70,018 वोट
  •  हारने वाले: रामधार सिंह (BJP)- 67,775 वोट

नोट: 2020 का चुनाव बेहद कांटे का रहा। कांग्रेस के आनंद शंकर सिंह ने बीजेपी के रामधार सिंह को मामूली अंतर से हराया। इस चुनाव में जनता के बीच रोजगार, स्थानीय समस्याएं और भाजपा की नीतियों से असंतोष अहम कारण बने। कांग्रेस ने लगातार दूसरी जीत दर्ज कर हैट्रिक की ओर कदम बढ़ाया।

नोट: आनंद शंकर सिंह पोस्ट ग्रेजुएट हैं। उन पर तीन आपराधिक केस हैं। उनकी कुल चल-अचल संपत्ति Rs 3,58,83,259 रुपए है और उन पर Rs 9,04,666 रुपए का कर्जा भी है।