क्या बांकीपुर विधानसभा चुनाव 2025 में BJP के नितिन नवीन चौथी बार जीत दर्ज की। बांकीपुर विधानसभा सीट (Bankipur Vidhan Sabha Seat) बिहार की सबसे चर्चित सीटों में से एक मानी जाती है।
Bankipur Assembly Election 2025: बांकीपुर विधानसभा सीट (Bankipur Vidhan Sabha Seat) बिहार की सबसे चर्चित सीटों में से एक मानी जाती है। पटना जिले की यह सीट पटना साहिब संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आती है और यहां वैश्य व कायस्थ समाज का दबदबा है। मौजूदा विधायक नितिन नवीन (BJP) लगातार चौथी बारजीत दर्ज की है।
बांकीपुर विधानसभा का चुनावी इतिहास
2020 चुनाव परिणाम
2020 में बांकीपुर में बड़ा मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच था।
- नितिन नवीन (BJP)-83,068 वोट
- लव सिन्हा (INC)-44,032 वोट
- अंतर: 39,036 वोट
- प्लूरल्स पार्टी की पुष्पम प्रिया को केवल 5,189 वोट मिले।
खास बात: इस चुनाव में कांग्रेस के स्टार प्रत्याशी और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा भी उतरे थे, लेकिन नितिन नवीन ने उन्हें आसानी से मात दी।
नोट: बीजेपी के अजेय नेता बने नितिन नबीन पर पांच आपराधिक केस दर्ज हैं। 12 वीं पास नबीन की कुल संपत्ति 1.74 करोड़ रुपए है और उन पर कुल 24 हजार रुपए का कर्जा है।
2015 चुनाव परिणाम
2015 में भी इस सीट पर भाजपा का परचम लहराया।
- नितिन नवीन (BJP)- 86,759 वोट
- कुमार आशीष (INC)-46,992 वोट
- अंतर: 39,767 वोट
नोट: इस बार बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर रही, लेकिन नितिन नवीन ने फिर जीत हासिल की।
2010 चुनाव परिणाम
2010 में भी मतदाताओं ने भाजपा को चुना।
- नितिन नवीन (BJP) -78,771 वोट
- बिनोद कुमार श्रीवास्तव (RJD)-17,931 वोट
- अंतर: 60,840 वोट
नोट: इस चुनाव ने नितिन नवीन को इस सीट पर मजबूत पकड़ बनाने में मदद की। यह नतीजा दर्शाता है कि भाजपा के लिए यह सीट कितनी मजबूत रही है।
बांकीपुर विधानसभा का सामाजिक समीकरण
- वैश्य और कायस्थ समाज की संख्या सबसे अधिक, जो चुनाव परिणाम पर सीधा असर डालती है।
- कुल मतदाता (2020): 3,91,775
- मुस्लिम मतदाता करीब 30,558 (लगभग 7.8%)।
- अनुसूचित जाति (SC) मतदाता लगभग 31,499 (8.04%)।
- अनुसूचित जनजाति (ST) मतदाता 1,293 (0.33%)।
खास बात: यह पूरी तरह शहरी सीट है, जहां 391,775 मतदाता (2020 के अनुसार) पंजीकृत हैं। शहरी और शिक्षित वर्ग का ज्यादा प्रभाव होने के कारण यहां विकास और नेतृत्व की छवि बड़ा फैक्टर होती है।
2025 का मुकाबला- क्या BJP का गढ़ कायम रहेगा?
बांकीपुर विधानसभा 2025 में फिर से नितिन नवीन और बीजेपी का प्रदर्शन चर्चा में रहेगा। कायस्थ और वैश्य समाज में उनकी पकड़ मजबूत है, लेकिन कांग्रेस और महागठबंधन किसी नए चेहरे को मैदान में उतारकर समीकरण बदलने की कोशिश कर सकते हैं। साथ ही, मुस्लिम और युवा वोटरों का रुख इस बार निर्णायक हो सकता है। सवाल यही है कि क्या नितिन नवीन चौथी बार जीतेंगे या महागठबंधन इस बार बड़ा उलटफेर करेगा।
