Barari Election 2025: बरारी विधानसभा सीट पर जेडीयू के विजय सिंह ने लगातार दूसरी बार शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने 1,06,744 वोट पाकर कांग्रेस के तौकीर आलम को 10,867 वोटों से हराया। AIMIM उम्मीदवार को सिर्फ 5,765 वोट मिले।
Barari Assembly Election 2025: बिहार के कटिहार जिले की बरारी विधानसभा सीट (Barari Vidhan Sabha Seat) हमेशा से चुनावी सरप्राइज देती आई है। Janata Dal (United) प्रत्याशी विजय सिंह ने 106744 मत प्राप्त करते हुए दूसरी बार लगातार धमाकेदार जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस कैंडिडेट तौकीर आलम (95877) को 10867 वोटो से हराया। ओवैसी के पार्टी प्रत्याशी मो. मैतूर रहमान ने 5765 वोट ही मिले।
2020 बरारी विधानसभा चुनाव (JDU बनाम RJD)
2020 के चुनाव में बरारी सीट पर बेहद रोचक मुकाबला हुआ।
- विजय सिंह (JDU)-81,752 वोट
- नीरज कुमार (RJD)-71,314 वोट
- जीत का अंतर-10,438 वोट
नोट: इस चुनाव में जेडीयू ने जातीय और स्थानीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए मजबूत रणनीति बनाई और आरजेडी के दबदबे को तोड़ दिया।
2015 बरारी विधानसभा चुनाव (RJD की वापसी)
2015 का चुनाव पूरी तरह आरजेडी के पक्ष में गया।
- नीरज कुमार (RJD) -71,175 वोट
- विभाष चंद्र चौधरी (BJP) -56,839 वोट
- जीत का अंतर-14,336 वोट
नोट: इस बार कांग्रेस-आरजेडी महागठबंधन के कारण बीजेपी पिछड़ गई और मुस्लिम-यादव समीकरण ने आरजेडी को मजबूत किया।
2010 बरारी विधानसभा चुनाव (BJP की जीत)
2010 में बीजेपी ने इस सीट पर बड़ी जीत दर्ज की।
- विभाष चंद्र चौधरी (BJP)- 58,104 वोट
- मोहम्मद शकूर (NCP) -30,936 वोट
- जीत का अंतर-27,168 वोट
नोट: यह जीत दिखाती है कि संगठन और रणनीति के दम पर बीजेपी ने यहां मजबूत पकड़ बनाई थी।
बरारी विधानसभा का चुनावी समीकरण
- बरारी विधानसभा का चुनाव पूरी तरह से जातीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर टिका होता है।
- मुस्लिम, यादव, राजपूत, ब्राह्मण और पासवान समुदाय की भूमिका निर्णायक रहती है।
- स्थानीय मुद्दे जैसे सड़क, बिजली, पानी और शिक्षा भी वोटिंग पैटर्न को प्रभावित करते हैं।
