बिहार की बाढ़ विधानसभा सीट 2025 पर भाजपा के सियाराम सिंह ने 98 हजार से अधिक वोटों से शानदार जीत दर्ज कर बाढ़ में एक बार फिर कमल खिला दिया।

Barh Assembly Election 2025: बिहार की राजनीति में बाढ़ विधानसभा सीट (Barh Vidhan Sabha Seat) पर बीजेपी ने जीत दर्ज कर कमल खिलाया है। सियाराम सिंह ने 98 हजार से ज्यादा वोट हासिल की है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कभी कांग्रेस का गढ़ रही थी बाढ़ विधानसभा सीट

1990 से पहले यह सीट कांग्रेस का गढ़ हुआ करती थी, लेकिन उसके बाद जनता दल और फिर एनडीए ने यहां लगातार कब्जा जमाया। अब सवाल यह है कि 2025 के बाढ़ विधानसभा चुनाव (Barh Assembly Election 2025) में मतदाता किसे मौका देंगे?

2020 का चुनावी समीकरण: भाजपा की जीत, कांग्रेस की हार

2020 में बाढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार ज्ञानेंद्र कुमार सिंह (ज्ञानू) ने जीत दर्ज की। उन्होंने 49,327 वोट हासिल किए और कांग्रेस प्रत्याशी सत्येंद्र बहादुर को हराया।

  •  जीत का अंतर-10,240 वोट।
  •  ज्ञानेंद्र कुमार सिंह (BJP) -49,327 वोट (32.94%)
  •  सत्येंद्र बहादुर (INC)-39,087 वोट (26.01%)
  •  कर्णवीर सिंह यादव (IND)-38,406 वोट

नोट: यहां मुकाबला त्रिकोणीय रहा, लेकिन भाजपा ने आखिरी दौर में बढ़त बनाकर जीत पक्की कर ली।

2015 का चुनाव: भाजपा बनाम जेडीयू का संघर्ष

2015 में बाढ़ सीट पर भाजपा के ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने एक बार फिर जीत हासिल की।

  •  ज्ञानेंद्र कुमार सिंह (BJP)- 63,989 वोट
  •  मनोज कुमार (JDU) - 55,630 वोट
  •  जीत का अंतर- 8,359 वोट

नोट: इस चुनाव में भाजपा और जेडीयू का सीधा मुकाबला देखने को मिला था।

2010 का चुनाव: जेडीयू का दबदबा

2010 में जेडीयू उम्मीदवार ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने यहां जीत दर्ज की थी।

  •  ज्ञानेंद्र कुमार सिंह (JDU)- 53,129 वोट
  •  विजय कृष्णा (RJD)- 33,734 वोट
  •  जीत का अंतर- 19,395 वोट

बाढ़ विधानसभा के मतदाता समीकरण

 कुल मतदाता (2020)- 2,80,165

  •  अनुसूचित जाति- 53,427 (19.07%)
  •  अनुसूचित जनजाति- 420 (0.15%)
  •  मुस्लिम मतदाता - 9,245 (3.3%)
  •  ग्रामीण मतदाता- 85.15%
  •  शहरी मतदाता- 14.85%

नोट: स्पष्ट है कि ग्रामीण और भूमिहार समाज का झुकाव यहां परिणाम तय करने में बड़ी भूमिका निभाता है।

2025 में बाढ़ विधानसभा का समीकरण

अब 2025 के बाढ़ विधानसभा चुनाव (Barh Assembly Chunav 2025) का समीकरण बदल गया है यहां बीजेपी ने अपना कमल खिलाया है, इस सीट से सियाराम सिह ने जीत हासिल की है।