बिहार के भागलपुर जिले से चौंकान वाले मामले का खुलासा हुआ, जब पुलिस को एक ऐसे मर्डर के बारे में पता चला, जिसें सुनकर स्थानीय लोगों के होश उड़ गए।

भागलपुर मर्डर क्राइम। भागलपुर के नवगछिया से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां प्यार में अंधे एक शख्स ने अपनी ही बीवी को मौत के घाट उतार दिया। बीते 5 अगस्त को स्थानीय पुलिस को जानकारी मिली की शबनम खातून नाम की एक महिला की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई है। शुरुआत में तो कोई सुराग न होने के कारण जांच आगे बढ़ाने में काफी दिक्कतें आ रही थी। हालांकि, सूझबूझ का इस्तेमाल कर ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझा दिया गया है। इस दौरान परत दर परत ऐसी जानकारियों का पता चला की जांचकर्ताओं के होश ही उड़ गए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नवगछिया जिला के रंगरा थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर बैसी गांव से जुड़े मामले में पुलिस ने जब जांच शुरू की तो कई सनसनीखेज खुलासे हुए। रिपोर्ट के मुताबिक मोहम्मद फैयाद नाम के शख्स को अपनी पत्नी शबनम खातून के मर्डर के आरोप में पकड़ा गया। आरोपी से सच्चाई उगलवाए गए तो खौफनाक कहानी से पर्दा उठा। पुलिस ने बताया-"फैयाज का अपनी मामी रीणा खातून के साथ लंबे समय से नाजायज संबंध थे। इस दौरान उसकी बीवी रास्ते का कांटा बन गई थी, क्योंकि वो मामी-भांजे के लव अफेयर का लगातार विरोध कर रही थी। इस वजह से 5 अगस्त को गुस्से में लाल फैयाज ने शबनम के ऊपर लात-घूंसों की बारिश कर दी। बाद में पत्नी को घसीटते हुए बाथरूम ले गया, जहां उसने निर्दयता की सारी हदें पार करते हुए एसिड पिला दी, जिसके मौके पर ही मौत हो गई।"

कोसी नदी की तेज धारा में फेंक दिया शव

शव पुलिस के हाथ ना लगे इसलिए फैयाज ने डेड बॉडी को कोसी नदी की तेज धारा में फेंक दिया। हालांकि, पुलिस ने खौफनाक मर्डर केस में मुख्य आरोपी समेत मामी को भी गिरफ्तार कर लिया। वहीं मृतक शबनम की डेड बॉडी अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लग पाई है।

ये भी पढ़ें: शादी में लगी मेहंदी का रंग उतरने से पहले महिला सिपाही की मौत, चौंका देगी वजह