बिहार में आरजेडी को बड़ा झटका लगा है। यहां आरजेडी विधायक भरत बिंद पार्टी छोड़कर एनडीए में शामिल हो गए हैं।

पटना. बिहार के भभुआ से राष्ट्रीय जनता दल आरजेडी विधायक भरत बिंद ने पार्टी छोड़कर एनडीए में शामिल हो गए हैं। इससे पहले बिहार में आरजेडी के 5 विधायक एनडीए में शामिल हुए थे। वहीं कांग्रेस के भ दो विधायक एनडीए में शामिल हो चुके हैं। ऐसे में निश्चित ही आरजेडी को बिहार में बड़ा झटका लगा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इन विधायकों ने छोडी आरजेडी

राष्ट्रीय जनता दल के 5 ​विधायक प्रहलाद यादव, चेतन आनंद, वीना देवी, संगीता देवी, भरत बिंद ने आरजेडी छोड़कर एनडीए में शामिल हो गए हैं। 27 फरवरी को कांग्रेस के विधायक मुरारी गौतम और सिद्धार्थ सौरव एनडीए में शामिल हुए थे। इस प्रकार अब तक कुल 7 विधायक एनडीए में शामिल हो चुके हैं। जिससे आरजेडी को बड़ा झटका लगा है। वहीं इंडिया गठबंधन मजबूत हुआ है।

राबड़ी देवी बोली गुंडो की पार्टी

इस मामले में भाजपा पर निशाना साधते हुए बिहार पूर्व सीएम और राष्ट्रीय जनता दल की नेता राबड़ी देवी ने कहा कि भाजपा अब भाजपा नहीं रही। वह जंगल पार्टी बन गई है। वह गुंडो की पार्टी बन गई है। ऐसे में पहले भी गुंडा राज था और अब भी गुंडा राज हो गया है।