बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए में सीटों का बंटवारा हो गया है। भाजपा और जदयू 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। लोजपा को 29 और RLM व HAM को 6-6 सीटें मिली हैं। बिहार विधानसभा की सीटों की संख्या 243 है।

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए सत्ताधारी गठबंधन एनडीए में सीटों का बंटवारा तय हो गया है। भाजपा और जदयू 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। लोजपा (आर) प्रमुख चिराग पासवान को 29 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का मौका मिलेगा। RLM और हम को 6-6 सीटें मिली हैं। बिहार में विधानसभा की 243 सीटों पर चुनाव होने हैं। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने X पर पोस्ट कर यह जानकारी दी। वह बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रभारी है। RLM (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) उपेंद्र कुशवाहा और HAM (हिंदुस्तान आवाम मोर्चा) जीतन राम मांझी की पार्टी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर चल रही थी खींचतान

बता दें कि एनडीए के घटक दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर खींचतान चल रही थी। जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा अपनी-अपनी पार्टियों के लिए अधिक सीट पाने की कोशिश में थे। वहीं, चिराग पासवान भी ज्यादा सीटों की मांग कर रहे थे। कुशवाहा की आरएलएम ने अकेले चुनाव लड़ने की धमकी तक दी थी।

मांझी सीट बंटवारे की बातचीत से असंतुष्ट थे। उन्होंने शुरू में उन्हें दिए गए फॉर्मूले को ठुकरा दिया था। हम ने कम से कम 15 सीटों की मांग की थी। उन्हें 6 सीटें मिली हैं। रविवार को दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ बातचीत के बाद मांझी एनडीए के सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर सहमत हुए।

यह भी पढ़ें- क्यों चुनाव लड़ने से पीछे हट गए पवन सिंह? पत्नी विवाद से पार्टी प्लान तक...पढ़ें अंदर की पूरी कहानी

गौरतलब है कि बिहार में दो चरणों में विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं। पहले चरण के लिए मतदान 6 नवंबर को होगा। दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा। वोटों की गिनती 14 नवंबर को होगी और इसी दिन नतीजे आएंगे।

यह भी पढ़ें- जब बिहार में बोलती थी राजपूतों की तूती! ये टॉप 5 चेहरे आज भी सियासत में दहाड़ते हैं…