Crime News in Bihar: बिहार में लगातार अपराधिक घटनाएं सामने आ रही है, जिसके बाद बिहार पुलिस और प्रशासन पर कई सवाल उठ रहे। पिछले 24 घंटों में बिहार में हुई आपराधिक घटनाओं के बारे में नीचे विस्तार से जानिए।

Patna News: बिहार में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। हत्या, डकैती, बलात्कार, अपहरण और गोलीबारी जैसे जघन्य अपराध अब रोजमर्रा की खबरें बन गए हैं। पिछले 24 घंटों में बिहार में हुई आपराधिक घटनाओं ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नवादा जिले में एक युवती के साथ सामूहिक बलात्कार, मधुबनी में बदमाशों द्वारा पंच को गोली मारने और सासाराम में गोलीबारी की घटनाओं ने प्रशासन की चुनौतियों को उजागर किया है। इन घटनाओं ने न केवल स्थानीय लोगों में दहशत फैलाई है, बल्कि बिहार पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नवादा में युवती के साथ सामूहिक बलात्कार

नवादा में एक महादलित युवती के साथ सामूहिक बलात्कार की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। लखनऊ से इलाज कराकर गयाजी लौट रही युवती को ई-रिक्शा चालक और उसके साथियों ने सुनसान जगह पर ले जाकर इस वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अब तक किसी की आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस घटना से लोग काफी आक्रोश है और यहां की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

मधुबनी में पंच को मारी गोली

मधुबनी के खजौली स्थित सुक्की गांव के जामुन चौक पर बुधवार शाम इंद्र कुमार गोयत को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। गोली उनके जबड़े में लगी और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए खजौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। जांच शुरू हो गई है, लेकिन अपराधियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इस घटना से ग्रामीण इलाकों में भय का माहौल है।

ये भी पढ़ें- 01 अगस्त से बिहार के 1.67 करोड़ परिवारों को 125 यूनिट बिजली फ्री, चुनाव से पहले नीतीश सरकार का बहुत बड़ा दांव

सासाराम में गोलीबारी से तनाव

सासाराम में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद गोलीबारी चलने लगी। इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है, लेकिन तनाव अभी भी बना हुआ है। वहीं, पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और हमले के पीछे की साजिश और जमीन विवाद की असली वजह सामने लाई जाएगी। पुख्ता सबूत जुटाने और आरोपियों की भूमिका स्थापित करने के बाद, कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

ये भी पढ़ें- पर्यटन स्थल के रूप में बदलेगा बिहार का यह इलाका, जंगल में बनेगा इको पार्क