बिहार चुनाव 2025 में कई प्रत्याशियों ने बेहद कम अंतर से जीत दर्ज की। जेडीयू के राधाचरण साह सिर्फ 27 वोट से जीते, बसपा के सतीश यादव 30, बीजेपी के महेश पासवान 95, जबकि आरजेडी, कांग्रेस और एलजेपी उम्मीदवार भी महज सैकड़ों वोटों से जीते।

Smallest Margin Winning Candidates: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी एनडीए ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। बीजेपी को 89 सीटों पर तो जेडीयू को 85 सीटों पर जीत मिली है। एनडीए के अन्य घटक दलों में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 19 सीटें मिली हैं। इसी तरह महागठबंधन में राजद को 25 और कांग्रेस को 6 सीटों पर जीत मिली है। चुनाव में कई प्रत्याशी ऐसे भी हैं, जिन्होंने बेहद कम मार्जिन से जीत दर्ज की। जानते हैं ऐसे ही उम्मीदवारों के बारे में।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1- राधाचरण साह

पार्टी - जेडीयू

सीट - संदेश

नीतीश कुमार की पार्टी के नेता राधाचरण साह संदेश सीट पर महज 27 वोटों से जीते। उन्हें 80,598 वोट मिले, जबकि राजद प्रत्याशी दीपू सिंह को 80,571 वोट मिले।

2- सतीश कुमार यादव

पार्टी - बहुजन समाज पार्टी

सीट - रामगढ़

रामगढ़ सीट से बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार सतीश कुमार सिंह यादव महज 30 वोट से जीतने में कामयाब रहे। उन्हें 72689 वोट मिले, जबकि बीजेपी के अशोक कुमार सिंह को 72659 वोट मिले।

3- महेश पासवान

पार्टी - बीजेपी

सीट - अगिआंव

अगिआंव सीट से बीजेपी उम्मीदवार महेश पासवान मात्र 95 वोट के मार्जिन से जीते। उन्हें 69412 वोट मिले। उन्होंने कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) के उम्मीदवार शिव प्रकाश रंजन को हराया, जिन्हें 69317 वोट मिले।

4- चेतन आनंद

पार्टी - जेडीयू

सीट - नबीनगर

नबीनगर सीट से जेडीयू के चेतन आनंद महज 112 वोटों से जीते। चेतन आनंद को 80380 वोट मिले, जबकि राजद प्रत्याशी आमोद कुमार सिंह को 80268 मत मिले।

5- फैसल रहमान

पार्टी - राष्ट्रीय जनता दल

सीट - ढाका

ढाका सीट से आरजेडी प्रत्याशी फैसल रहमान 178 वोट से जीते। उन्हें 112727 वोट मिले। रहमान ने बीजेपी के पवन कुमार जायसवाल को शिकस्त दी, जिन्हें 112549 वोट मिले।

6- मनोज विश्वास

पार्टी - कांग्रेस

सीट - फारबिसगंज

फारबिसगंज सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मनोज विश्वास 221 वोट से जीते। उन्हें 120114 वोट मिले। वहीं, बीजेपी के विद्या सागर केसरी को 119893 वोट मिले।

7- संगीता देवी

पार्टी - एलजेपी (रामविलास)

सीट - बलरामपुर

बलरामपुर सीट से एलजेपी (रामविलास) की उम्मीदवार संगीता देवी 389 वोट के अंतर से जीतीं। उन्होंने AIMIM के प्रत्याशी मोहम्मद आदिल हसन को हराया। संगीता देवी को 80459 वोट मिले, जबकि औवेसी के उम्मीदवार को 80070 वोट मिले।

8- अभिषेक रंजन

पार्टी - कांग्रेस

सीट - चनपटिया

चनपटिया सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक रंजन 602 वोट से जीते। उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी उमाकांत सिंह को हराया। रंजन को 87538 वोट मिले, जबकि उमाकांत सिंह को 86936 मत मिले।

9- राहुल कुमार

पार्टी - राष्ट्रीय जनता दल

सीट - जहानाबाद

जहानाबाद सीट से राजद के राहुल कुमार 793 वोटों के अंतर से जीते। उन्हें 86402 वोट मिले, जबकि जेडीयू के चंदेश्वर प्रसाद को 85609 वोट मिले।

10- कुमार सर्वजीत

पार्टी - राष्ट्रीय जनता दल

सीट - बोधगया

बोधगया सीट से आरजेडी प्रत्याशी कुमार सर्वजीत 881 वोट से जीते। उन्हें 100236 वोट मिले। सर्वजीत ने एलजेपी (रामविलास) की पार्टी के उम्मीदवार श्यामदेव पासवान को हराया, जिन्हें 99355 वोट मिले।