Seema Kushwaha election 2025: बिहार में आरजेडी नेता सीमा कुशवाहा इन दिनों सुर्खियों में हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। राजनीति में भी उनकी अच्छी पकड़ है। तेजस्वी के साथ कई बार मंच साझा करते नजर आईं हैं। 

Patna News: बिहार में राजद नेता सीमा कुशवाहा इन दिनों चर्चा में हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। राजनीति में भी उनकी अच्छी पकड़ है। वह अक्सर लोगों के बीच नजर आती हैं और खूबसूरती में अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं। लोग उनके साथ सेल्फी लेने के लिए उत्साहित रहते हैं। सीमा कुशवाहा रोहतास जिले के कोचस की रहने वाली हैं। वह अक्सर अपने जिले में चुनाव प्रचार करती नजर आती हैं। वह अपने बोल्ड अंदाज़ के लिए भी जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी खूब चर्चा होती है। फेसबुक और इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। इन्हीं फॉलोअर्स की बदौलत उन्होंने राजनीति में अपनी पहचान बनाई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रोहतास निवासी सीमा कुशवाहा

सीमा कुशवाहा पहले रोहतास जिला परिषद सदस्य भी रह चुकी हैं। वह युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं। वह सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय रहती हैं। चाहे कोई राजनीतिक कार्यक्रम हो या कहीं जाना हो, वह हमेशा अपडेट करती रहती हैं। लोग कहते हैं कि वह खूबसूरती में अभिनेत्रियों को भी मात देती हैं। सीमा कुशवाहा का राजनीतिक करियर भी काफी दिलचस्प रहा है। जिला परिषद सदस्य रहते हुए वे कई पार्टियों से जुड़ी रहीं। मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी से भी जुड़ी रहीं। 2020 के विधानसभा चुनाव में वे उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोसपा की प्रदेश महासचिव भी रहीं, लेकिन बाद में उन्होंने पार्टी छोड़ दी।

ये भी पढ़ें- शादी के 25 साल बाद पति को लगा 'मेरी पत्नी नहीं है सुंदर', नफरत की आग में बना हैवान, 4 बच्चों संग मांग रही इंसाफ

सीमा अक्सर तेजस्वी के साथ नजर आती हैं

बिहार में विधानसभा चुनाव नज़दीक हैं, इसलिए सीमा कुशवाहा भी सक्रिय मोड में हैं। चर्चा है कि वे इस बार विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं। हालांकि, अभी यह तय नहीं है कि वे किस सीट से चुनाव लड़ेंगी। लेकिन, उन्होंने चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है और प्रचार कर रही हैं। वे कई बार तेजस्वी यादव के साथ मंच साझा करती नजर आ चुकी हैं। लोकसभा चुनाव में भी उन्होंने महागठबंधन के उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया था। अब देखना यह है कि अगर सीमा कुशवाहा विधानसभा चुनाव लड़ती हैं, तो किस सीट से चुनाव लड़ेंगी।

ये भी पढे़ं- Bihar Politics: खेला होबे! 'नीतीश कुमार को बनाया जाए उपराष्ट्रपति...', BJP विधायक के इस बयान पर मची खलबली