Bihar Political NewsToday: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। 40 जिलों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है, जिसमें पटना, भागलपुर, गया, दरभंगा समेत कई अहम जिले शामिल हैं। पूरी लिस्ट देखें।

Bihar Political NewsToday: बिहार में इस वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसके मद्देनजर कांग्रेस पार्टी ने अपनी संगठनात्मक मजबूती पर विशेष ध्यान देना शुरू कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस में पार्टी के पुनर्गठन की प्रक्रिया जोरों पर है। पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने हाल ही में बिहार में संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए 40 जिलों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। मंगलवार देर रात पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने इसकी आधिकारिक घोषणा की।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पटना जिले में हुए ये बदलाव

पटना जिले में पार्टी ने महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। पटना टाउन, पटना ग्रामीण-1 और पटना ग्रामीण-2 में नए अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। पटना टाउन में कांग्रेस ने युवा नेता शशि रंजन को अध्यक्ष बनाया है, जबकि रंजीत कुमार को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पटना ग्रामीण-1 क्षेत्र के अध्यक्ष के रूप में सुमित कुमार सन्नी को चुना गया है, जबकि उदय कुमार चंद्रवंशी को कार्यकारी अध्यक्ष का जिम्मा दिया गया है। पटना ग्रामीण-2 में गुरजीत सिंह को अध्यक्ष और नीतू निषाद को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

बिहार के अन्य जिलों में भी हुए बड़े बदलाव

पटना के अलावा, बिहार के अन्य जिलों में भी कांग्रेस ने नए अध्यक्षों की नियुक्ति की है।मुजफ्फरपुर में अरविंद मुकुल, भागलपुर–परवेज जमाल को अध्यक्ष बनाया गया है। गया–संतोष कुमार को अध्यक्ष नियुक्त किया गया, जबकि शहाबुद्दीन रहमानी और उदय मांझी को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। नालंदा में नरेश अकेला को जिले की कमान दी गई। नवादा में सतीश कुमार को नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

कटिहार, पूर्वी चंपारण में इनको जिम्मेदारी

अररिया–शाद अहमद, दरभंगा–दयानंद पासवान, पूर्वी चंपारण–इंजीनियर शशि भूषण राय, गोपालगंज–ओमप्रकाश गर्ग, कटिहार–सुनील यादव को अध्यक्ष नियुक्त किया गया, जबकि दो कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए गए। किशनगंज–इमाम अली को अध्यक्ष बनाया गया और शाहिबुल अख्तर को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।

मधेपुरा, पूर्णिया और अन्य जिलों में किसकी तैनाती

मधेपुरा – सूर्यनारायण राम, मधुबनी – सुबोध मंडल, पूर्णिया – विजेंद्र यादव, सहरसा में मुकेश झा को जिला अध्यक्ष और तारिणी ऋषि देव को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। समस्तीपुर – अबू तमीम, सारण – बच्चन प्रसाद वीरू, शिवहर – नूरी बेगम, सीतामढ़ी – रकतु प्रसाद और सिवान में सुशील कुमार यादव को अध्यक्ष बनाया गया।

दक्षिण और पश्चिम बिहार के जिलों में नए अध्यक्ष कौन?

सुपौल – सूर्यनारायण मेहता को अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

वैशाली – महेश प्रसाद राय को जिम्मेदारी दी गई।

पश्चिमी चंपारण – प्रमोद सिंह पटेल को नया अध्यक्ष बनाया गया।

औरंगाबाद – राकेश कुमार सिंह को अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

अरवल – धनंजय शर्मा को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।

बांका – कंचन सिंह को अध्यक्ष बनाया गया।

बेगूसराय – अभय कुमार सजन को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

भोजपुर – अशोक राम को कमान सौंपी गई।

बक्सर – डॉ. मनोज कुमार पांडे को अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

जहानाबाद – इश्तियाक आजम को अध्यक्ष बनाया गया।

जमुई – अनिल कुमार सिंह को कमान सौंपी गई।

कैमूर – राधेश्याम कुशवाहा को अध्यक्ष बनाया गया।

खगड़िया – अविनाश कुमार अविनाश को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

लखीसराय – अमरेश कुमार अनीश को अध्यक्ष बनाया गया।

मुंगेर – अशोक पासवान को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

रोहतास – अमरेंद्र पांडे को कमान।

शेखपुरा – प्रभात कुमार चंद्रवंशी को दी गई जिम्मेदारी।