आसिफ अहमद ने 2025 में मधुबनी जिले की मुस्लिम बहुल बिस्फी विधानसभा सीट 100,000 से अधिक मतों से जीती। उन्होंने जेडीयू के हरिभूषण ठाकुर के साथ कड़े मुकाबले के बीच स्पष्ट बढ़त बनाए रखी।

Bisfi Assembly Election 2025: बिस्फी विधानसभा (Bisfi Vidhan Sabha) मधुबनी जिले की एक महत्वपूर्ण और मुस्लिम बहुल सीट है। इस पर आसिफ अहमद 1 लाख से ज्यादा वोट लाकर जीत हासिल की है। बिस्फी सीट पर जेडीयू के हरिभूषण ठाकुर के साथ आमने सामने का टक्कर चल रहा था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

2020 बिस्फी विधानसभा चुनाव: हरिभूषण ठाकुर की बड़ी जीत

2020 में बिस्फी विधानसभा सीट पर चुनाव काफी रोमांचक रहा।

परिणाम:

  •  हरिभूषण ठाकुर "बचोल" (BJP)- 86,787 वोट
  •  फैयाज अहमद (RJD)- 76,505 वोट
  •  महेश्वर प्रसाद चौधरी (IND)- 2,416 वोट
  •  राज कुमार मुखिया (IND)-2,176 वोट

नोट: हरिभूषण ठाकुर ने RJD के फैयाज अहमद को लगभग 10,282 वोटों के अंतर से हराया। इस चुनाव में कुल वोटिंग प्रतिशत 52% रहा।

2015 के चुनाव: RJD की वापसी

2015 में बिस्फी विधानसभा सीट पर RJD के फैयाज अहमद ने जीत दर्ज की थी।

परिणाम:

  • फैयाज अहमद (RJD)- 70,975 वोट
  • मनोज कुमार यादव (BHOJ PANDAUL, BLSP) - 35,650 वोट

नोट: इस चुनाव में जीत का अंतर 35,325 वोट रहा। यह जीत RJD की मजबूत पकड़ और मुस्लिम मतदाताओं के समर्थन का प्रमाण थी।

2010 के चुनाव: BJP की चुनौती

2010 में बिस्फी विधानसभा सीट पर चुनाव परिणाम पूरी तरह बदल गया था।

परिणाम:

  • फैयाज अहमद (RJD) - 47,169 वोट
  • हरिभूषण ठाकुर (JD(U))- 37,668 वोट

नोट: यह जीत RJD के लिए महत्वपूर्ण थी। जीत का अंतर 9,501 वोट रहा। कुल मतदान प्रतिशत 52% के आसपास था।

बिस्फी विधानसभा: क्यों है यह सीट खास?

  • बिस्फी सीट पर मुस्लिम और ब्राह्मण वोट निर्णायक साबित होते हैं।
  • 1967 से 2000 तक यह सीट कांग्रेस और CPI के कब्जे में रही।
  • वर्तमान में भाजपा और RJD के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलता है।
  • कुल मतदाता: 3.16 लाख (पुरुष- 1.64 लाख, महिला- 1.52 लाख)।