बिहार बंद की 5 ताजा तस्वीरें: कहीं आग और पत्थरबाजी तो कहीं टीचर को पीटा
Bihar Bandh : दरभंगा में 27 अगस्त को राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में पीएम मोदी को दी गाली दी के विरोध में भाजपा ने आज पूरे प्रदेश में बिहार बंद बुलाया है। जिसका असर पटना से लेकर छपरा तक हो रहा है। कहीं हाईवे जाम हैं तो कहीं आगजनी भी हुई।

पटना से लेकर छपरा तक बिहार बंद का असर
पटना से लेकर छपरा और दरभंगा से बेगूसराय तक पूर्ण रूप से आज गुरूवार को बिहार बंद है। भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मां की गाली देने के बाद 4 सिंतबर को बिहार बंद किया हुआ है। पटना, समस्तीपुर, बेगूसराय, छपरा, हाजीपुर, दरभंगा में समेत 12 जिलों में नेशनल हाईवे पर जाम लगा हुआ है।
बिहार बंद में फुलवारी शरीफ में जताया विरोध
यह तस्वीर पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र अन्तर्गत फुलवारी शरीफ की है। जहां NDA महिला मोर्चा द्वारा पीएम मोदी को कहे अपशब्दों के खिलाफ आयोजित बिहार बंद के तहत राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध जताया गया
बिहार बंद में भागलपुर की घटना
बिहार बंद के दौरान कुछ जगहों से मारपीट की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं। यह मामला भागलपुर का है, जहां बंद के दौरान बाइक से जा रहे पति-पत्नी की बंद समर्थकों से बहस हो गई। इस दौरान दंपती के साथ बदसलूकी की गई।
बिहार बंद का सबसे चर्चित वीडियो
बिहार बंद के दौरान एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जो कि जहानाबाद का है। जहां "बिहार बंद" के नाम पर हद देखिए स्कूल जा रही एक शिक्षिका का रास्ता रोका गया, महिला कार्यकर्ताओं ने की धक्कामुक्की।
किसने दी थी पीएम मोदी को गाली
बिहार बंद के दौरान संवेदनशील जगहों पर पुलिस फोर्स तैनात है। सरकार ने लोगों से अपील की है कि शांति तरीके से विरोध करें ना कि किसी तरह गुंडागर्दी। बता दें कि दरभंगा में 27 अगस्त को राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के लिए बनाए गए स्वागत मंच से पीएम मोदी को गाली दी गई। गाली देने वाले मोहम्मद रिजवी को गिरफ्तार कर लिया था।
बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।