चेनारी विधानसभा चुनाव 2025: रोहतास की चेनारी सीट पर एलजीपी के मुरारी प्रसाद गौतम ने जोरदार जीत दर्ज की। उन्हें 95,579 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के मंगल राम 73,591 वोटों पर सीमित रहे। जनसुराज पार्टी की नेहा कुमारी तीसरे स्थान पर रही। 

Chenari Assembly Election 2025: चेनारी विधानसभा बिहार के रोहतास जिले की एक प्रमुख सीट है। इस विधानसभा सीट पर हर चुनाव में सियासी समीकरण बदलते रहे हैं। 2025 में NDA की प्रमुख सहयोगी एलजीपी (रामविलास) पार्टी के प्रत्याशी मुरारी प्रसाद गौतम ने यहां धमाकेदार जीत दर्ज की ळै। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी मंगल राम को 21988 वोटो से हराया। मुरारी प्रसाद को 95579 वोट और मंगल राम को 73591 वोट मिले। 9404 वोटों के साथ नेहा कुमारी जनसुराज पार्टी से तीसरे नंबर पर रहीं।

किसकी वापस है संभावित?

चेनारी विधानसभा सीट पर प्रमुख राजनीतिक दलों में INC (कांग्रेस), JD(U), RJD, LJP, BSP शामिल हैं। आगामी चुनाव में मुरारी प्रसाद गौतम कांग्रेस की तरफ से फिर उम्मीदवार हैं, जबकि जेडीयू की ओर से ललन पासवान की वापसी संभावित है।

चेनारी विधानसभा: पिछले तीन चुनावों का सारांश

2020 विधानसभा चुनाव

  •  विजेता: मुरारी प्रसाद गौतम (INC) - 71,701 वोट
  •  उपविजेता: ललन पासवान (JD(U)- 53,698 वोट
  •  वोट अंतर: 18,003

2015 विधानसभा चुनाव

  •  विजेता: ललन पासवान (BLSP)- 68,148 वोट
  •  उपविजेता: मंगल राम (INC)- 58,367 वोट
  •  वोट अंतर: 9,781

2010 विधानसभा चुनाव

  • विजेता: श्याम बिहारी राम (JD(U) - 44,586 वोट
  •  उपविजेता: ललन पासवान (RJD)- 41,685 वोट
  •  वोट अंतर: 2,901

चेनारी विधानसभा की राजनीतिक रणनीति और समीकरण

चेनारी में कांग्रेस और जेडीयू के बीच मुकाबला हमेशा कड़ा रहा है। 2020 में मुरारी प्रसाद गौतम की जीत ने कांग्रेस की स्थिति मजबूत की, लेकिन जेडीयू का वोट बैंक भी मजबूत है। इस विधानसभा क्षेत्र में यादव, पासवान, भूमिहार और अन्य पिछड़ा वर्ग के वोट महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वोट शेयर की दृष्टि से 2020 में कांग्रेस ने 71,701 वोट प्राप्त किए, जबकि जेडीयू को 53,698 वोट मिले। यह अंतर दर्शाता है कि सीट पर मुकाबला अब भी बेहद रोमांचक रहेगा। 2015 और 2010 के आंकड़े भी बताते हैं कि चेनारी में चुनाव परिणाम हमेशा नजदीकी रहते हैं।