बिहार चुनाव 2025 के मद्देनज़र, प्रियंका गांधी ने पटना में 2000 महिलाओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि रोजगार की कमी पुरुषों को पलायन के लिए मजबूर करती है, जिससे महिलाएं अकेली रह जाती हैं।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को पटना के सदाकत आश्रम में आयोजित ‘शक्ति अधिकार महिला संवाद’ कार्यक्रम में करीब 2000 महिलाओं से सीधे संवाद किया। इस दौरान उन्होंने न केवल महिलाओं के अधिकारों और सशक्तिकरण की बात की, बल्कि यह भी बताया कि क्यों कई परिवारों में महिलाएं अपने पति से अलग या दूर रहती हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्यों अलग रहते हैं पति-पत्नी?

प्रियंका गांधी ने कहा, “जब परिवार और समाज में रोजगार का अभाव होता है, तो पुरुषों को घर छोड़कर मजदूरी या नौकरी के लिए बाहर जाना पड़ता है। इसके चलते महिलाओं को परिवार और घर का सारा बोझ उठाना पड़ता है। महिलाएं अपने बच्चों और घर की देखभाल करती हैं, जबकि पुरुष आर्थिक ज़रूरतों के कारण दूर चले जाते हैं।” ऐसे में एक परिवार होकर भी पति-पत्नी अलग रहने को मजबूर होते हैं। 

समाज की रीढ़ हैं महिलायें

प्रियंका गांधी ने इस बात पर जोर दिया कि महिलाएं न केवल परिवार का आधार हैं, बल्कि समाज की रीढ़ भी हैं। लेकिन सरकार और प्रशासन उन्हें पर्याप्त मदद नहीं देते। यही वजह है कि महिलाएं सामाजिक और आर्थिक रूप से असुरक्षित महसूस करती हैं। प्रियंका गांधी ने कहा, “आपकी ताकत और क्षमता को सिर्फ पार्टियां समझ रही हैं। चुनाव के समय आपको पैसे और योजनाओं के नाम पर आभास कराया जाता है, क्योंकि उन्हें पता है कि आपके समर्थन के बिना सरकार अधूरी है।”

कार्यक्रम में शामिल हुई पेशेवर महिलायें

कार्यक्रम में घरेलू कामगार, मनरेगा मजदूर, जीविका दीदी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर, वकील और डॉक्टर जैसी पेशेवर महिलाएं शामिल हुईं। महिलाओं ने मंच पर अपनी समस्याओं और अनुभव साझा किए।

प्रियंका गांधी ने महिलाओं को आह्वान किया कि वे अपने अधिकारों और शक्ति को पहचानें और समाज में अपने सम्मान के लिए खड़ी हों। संवाद के दौरान उन्होंने महिलाओं के साथ सेल्फी भी ली और ‘हम होंगे कामयाब’ गीत गाया।

संवाद के बाद मोतीहारी रवाना हुई प्रियंका गांधी

इस महिला संवाद के बाद प्रियंका गांधी मोतिहारी के गांधी मैदान रवाना हुईं, जहां वह ‘हर घर अधिकार रैली’ को संबोधित करेंगी। कांग्रेस ने दावा किया है कि इस रैली में 20,000 से अधिक महिलाएं शामिल होंगी। इसके लिए तीन झूमर वाले विशाल पंडाल में 40,000 से ज्यादा कुर्सियां लगाई गई हैं।

कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू और पार्टी के अन्य सांसद भी मौजूद रहे। इस संवाद का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में जागरूकता फैलाना, उनके अधिकारों और सशक्तिकरण के मुद्दों को सामने लाना और