बिहार के दरभंगा में मौलागंज स्थित सड़क पर 'हिंदू राष्ट्र' लिखा बैनर लगाने पर विवाद खड़ा हो गया है। दूसरे धार्मिक संगठनों के लोगों ने इसका विरोध जताया। पुलिस भी एक्शन में आई और 100 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया।

दरभंगा। बिहार के दरभंगा में मौलागंज स्थित सड़क पर 'हिंदू राष्ट्र' लिखा बैनर लगाने पर विवाद खड़ा हो गया है। दूसरे धार्मिक संगठनों के लोगों ने इसका विरोध जताया। पुलिस से लेकर जिलाधिकारी को इसकी जानकारी दी गई। पुलिस भी एक्शन में आई और 100 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया। विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री राजीव प्रकाश मधुकर को गिरफ्तार किया गया है। उन पर शहर का माहौल बिगाड़ने के उद्देश्य से बैनर लगाने का आरोप है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दूसरे धार्मिक संगठनों ने जताई थी आपत्ति, दर्ज हुई FIR

लहेरियासराय थाना पुलिस ने मधुकर को अरेस्ट किया है। पुलिस का कहना है कि 'हिंदू राष्ट्र' लिखा बैनर सड़क पर टांगा गया, चैती दुर्गा पूजा का समय चल रहा है। अन्य धार्मिक संगठनों ने इस पर आपत्ति जताई थी। उसके बाद धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। जांच के बाद आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया। गिरफ्तारी की सूचना के बाद विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाने पर पहुंचकर अपना विरोध जताया। बीजेपी के नगर विधायक संजय भी थाने पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से विहिप नेता को छुड़ाने के लिए बात भी की। पर उन्हें हवालात से छोड़ा नहीं गया।

सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई थीं तस्वीरें

आपको बता दें कि इसके पहले यह बैनर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। इसकी वजह से शहर का माहौल गरमा गया था। डीएम राजीव रौशन को इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने अधिकारियों से तुंरत बैनर हटवाने और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। उसके बाद लहेरियासराय थाने में मामले की एफआईआर दर्ज हुई। पुलिस का कहना है कि बैनर लगाने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि विहिप नेता राजीव प्रकाश मधुकर को जिला शांति समिति की बैठक से लौटते समय गिरफ्तार किया गया है।