फोर्ब्सगंज विधानसभा चुनाव 2025 में रोमांचक मुकाबले में कांग्रेस के मनोज विश्वास ने भाजपा के विद्या सागर केसरी को सिर्फ 221 वोटों से हराया। मनोज को 1,20,114, जबकि केसरी को 1,19,893 वोट मिले-2025 का सबसे करीबी चुनावी परिणाम।

Forbesganj Assembly Election 2025: फोर्ब्सगंज विधानसभा चुनाव 2025 (Forbesganj Assembly Election 2025) में भाजपा के विद्या सागर केसरी को कांग्रेस प्रत्याशी मनोज विश्वास ने कांटे की टक्कर में महज 221 वोटो के मार्जिन से हरा दिया। मनोज विश्वास को कुल 120114 वोट मिले। इसके मुकाबले बीजेपी प्रत्याशी विद्या सागर केशरी को 119893 वोट मिले हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फोर्ब्सगंज विधानसभा सीट का इतिहास

फोर्ब्सगंज सीट (Forbesganj Vidhan Sabha) पर 2010 से भाजपा की पकड़ मजबूत रही है। यहां वैश्य, मुस्लिम, यादव और अनुसूचित जाति के वोटरों की संख्या चुनावी नतीजों पर सीधा असर डालती है। भाजपा ने यहां लगातार जीत दर्ज कर इस सीट को अपना गढ़ बना लिया है।

2010 फोर्ब्सगंज विधानसभा चुनाव

  •  पद्म पराग राय ‘वेनु’ (BJP)- 70,463 वोट
  •  माया नंद ठाकुर (LJP)- 43,636 वोट
  •  जीत का अंतर- 26,827 वोट

2015 फोर्ब्सगंज विधानसभा चुनाव

  •  विद्या सागर केशरी (BJP)- 85,929 वोट
  •  कृत्यानंद बिस्वास (RJD)- 60,691 वोट
  •  जीत का अंतर – 25,238 वोट

2020 फोर्ब्सगंज विधानसभा चुनाव

  •  विद्या सागर केशरी (BJP)- 1,02,212 वोट (60.56% वोट शेयर)
  •  जाकिर हुसैन खान (INC)- 82,510 वोट
  •  जीत का अंतर - 19,702 वोट