आम बजट 2025-26 में बिहार के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! मखाना बोर्ड के गठन और फूड प्रोसेसिंग प्लांट से मिलेगा फायदा। किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा भी बढ़ी।

आम बजट: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 2025-26 का आम बजट पेश कर रही हैं। बजट में बिहार को बड़ी सौगात मिली है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार समग्र विकास पर ध्यान दे रही है। बिहार में मखाना बोर्ड की स्थापना की जाएगी। इससे किसानों को काफी फायदा होगा। बिहार में मखाना बोर्ड का गठन किया जाएगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि बिहार के किसानों के लिए बिहार में फूड प्रोसेसिंग प्लांट लगाया जाएगा। किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी गई है। 100 जिलों को धन धान्य योजना से जोड़ा जाएगा। 1.7 करोड़ किसानों को फसल विविधीकरण, सिंचाई सुविधा और ऋण का लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ें- Budget 2025: बजट में अब तक हुए ये 10 बड़े ऐलान

बोर्ड के गठन से बाजार को फायदा होगा

मखाना बोर्ड के गठन से मखाना प्रसंस्करण कंपनियों को भी फायदा होगा। बोर्ड के गठन से मखाना की खेती और बाजार को ज्यादा फायदा मिलेगा। बिहार सरकार मखाना को हर थाली तक पहुंचाने की कोशिश कर रही है। बोर्ड के गठन के बाद आधुनिक मशीनों का उपयोग कर मखाना के उत्पादन और प्रसंस्करण को बढ़ावा दिया जाएगा। हालांकि, मखाना की खेती पूरे बिहार में नहीं होती है, बल्कि उत्तरी और पूर्वी बिहार में इसकी खेती होती है। मधुबनी, दरभंगा, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, सीतामढ़ी और किशनगंज जिलों में मखाना की खेती होती है।

ये भी पढ़ें- Budget 2025: किसान क्रेडिट कार्ड क्या है, जिस पर अब 5 लाख तक लोन मिलेगा?